newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, 22 ट्रेनें और 30 फ्लाइट्स प्रभावित

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर बुधवार की सुबह कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा। दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में सुबह सात बजे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली में घना कोहरा है और विजिबिलिटी 50 मीटर से कम पहुंच गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में भी कोहरा बरकरार रहेगा।

Delhi fog

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर बुधवार की सुबह कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा। दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में सुबह सात बजे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोहरे के कारण यातायात पर भी काफी असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें आज भी 1 से 8 घंटे तक लेट हैं। सबसे विलंब ट्रेनों में गाजीपुर-आनंद विहार टी एक्सप्रेस है जो 8 घंटा लेट है, जबकि अगरतला-आनंद विहार टी राजधानी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट लेट से दिल्ली पहुंच रही है।

दूसरी ओर मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस 3 घंटा 45 मिनट, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटा, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटा 45 मिनट, नई दिल्ली-महाबोधि एक्सप्रेस 3 घंटा ,गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस दो घंटा 30 मिनट, आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस 5 घंटा 45 मिनट, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ 5 घंटे, रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस 6 घंटा, मुंबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस 2 घंटा 45 मिनट, जामनगर-कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटा और रक्सौल आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटा 30 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंच रही है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि सभी ट्रेनें कोहरे और ठंड की वजह से लेट आ रही है।

train fog

कोहरे के कारण फ्लाइट्स पर भी इसका असर देखा जा रहा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली से 30 फ्लाइट्स देरी है। फिलहाल दिल्ली हवाई अड्डे की रनवे विजिबिलिटी लगभग 150 मीटर है।