newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

GDP बढ़ने को लेकर राहुल गांधी ने उठाया था मोदी सरकार पर सवाल तो संबित पात्रा ने अपने पलटवार से ऐसे की बोलती बंद

BJP : संबित पात्रा ने कहा कि, “जब से डीमोनेटाइजेशन हुआ है राहुल गांधी सदैव ही परेशान नज़र आए हैं। आज भी डीमोनेटाइजेशन को लेकर राहुल गांधी परेशान ही थे। स्वाभाविक है, गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने डीमोनेटाइजेशन में बहुत रुपये खोए होंगे।”

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलेत हुए जीडीपी के बढ़ने को लेकर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि, सरकार ने 23 लाख करोड़ रुपये जीडीपी यानी गैस, डीज़ल, पेट्रोल से कमाए हैं। ये 23 लाख करोड़ रुपये गए कहां? उन्होंने कहा कि, “2014 में जब यूपीए ने ऑफिस छोड़ा था तो सिलेंडर का दाम 410 रुपये था और आज सिलेंडर का दाम 885 रुपये है। सिलेंडर के दाम में 116% की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की क़ीमत में 2014 से 42% और डीज़ल की क़ीमत में 55% की बढ़ोतरी हुई है।” इसके आगे राहुल गांधी ने कहा कि, हमारे समय में अतंरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल का दाम आज से 32% ज़्यादा था और गैस का दाम 26% ज़्यादा था। अतंरराष्ट्रीय बाज़ार में गैस, पेट्रोल-डीज़ल के दाम गिर रहे हैं और हिन्दुस्तान में बढ़ते जा रहे हैं। दूसरी तरफ हमारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदी जी कहते हैं जीडीपी बढ़ रही है। वित्त मंत्री कहती हैं जीडीपी का प्रोजेक्शन ऊपर की ओर है। जीडीपी का मतलब क्या? गैस, डीजल और पेट्रोल- जिसकी कीमत लगातार बढ़ रही है।’

Rahul Gandhi Sambit patra

संबित पात्रा का जवाब

बता दें कि राहुल गांधी तीखे सवालों पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि, “आए दिन राहुल गांधी ने उन मुद्दों पर बात की, जिनके बारे में उन्हें अधिक और स्पष्ट जानकारी नहीं थी। राहुल गांधी ने भ्रमित करने के लिए जीडीपी की परिभाषा को गलत तरीके से देश के सामने प्रस्तुत किया। जहां तक कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का सवाल है, सीएनपी वाले अर्थात् करप्शन, नेपोटिज़्म और पॉलिसी पैरालिसिस वाले जीडीपी के सही अर्थ को कभी नहीं समझ सकते।”

डीमोनेटाइजेशन को लेकर राहुल गांधी परेशान

संबित पात्रा ने कहा कि, “जब से डीमोनेटाइजेशन हुआ है राहुल गांधी सदैव ही परेशान नज़र आए हैं। आज भी डीमोनेटाइजेशन को लेकर राहुल गांधी परेशान ही थे। स्वाभाविक है, गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी ने डीमोनेटाइजेशन में बहुत रुपये खोए होंगे।”

Rahul Gandhi Congress

डीमोनेटाइजेशन पर राहुल ने कहा-

राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी जी ने पहले कहा था कि मैं डीमोनेटाइजेशन कर रहा हूं और वित्त मंत्री कहती रहती हैं कि मैं मोनेटाइजेशन कर रही हूं। किसानों, मज़दूरों, छोटे दुकानदार, एमएसएमई, सैलरीड क्लास, सरकारी कर्मचारियों और ईमानदार उद्योगपतियों का डीमोनेटाइजेशन हो रहा है