newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Election: पीलीभीत सासंद पर बीजेपी करेगी कार्रवाई, बागी तेवर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया बड़ा बयान (Video)

UP: केंद्रीय मंत्री और ब्रज क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल से जब वरुण गांधी पर कार्रवाई करने की बात पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा है कि निश्चित तौर पर अनुशासन समिति वरुण गांधी पर कार्यवाही करेगी। पार्टी और अनुशासन समिति के सब कुछ संज्ञान में है। पार्टी कार्रवाई जरूर करेगी।

नई दिल्ली। चुनाव के नजदीक आते ही बीजेपी नेता वरुण गांधी के सुर बदले बदले से नजर आ रहे हैं। लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी जारी है और अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार विरोध बयानबाजी कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो एक तरह से बागी तेवर अपनाए हुए हैं। ऐसे में सबके में यही सवाल उठता है कि क्या वरुण गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कोई कार्रवाई करने के मूड में है या नहीं? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि वरुण गांधी ने पार्टी के अनुशासन को तोड़ा है। अब इसका जवाब केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया है।

Varun Gandhi

दरअसल केंद्रीय मंत्री और ब्रज क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल से जब वरुण गांधी पर कार्रवाई करने की बात पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा है कि निश्चित तौर पर अनुशासन समिति वरुण गांधी पर कार्यवाही करेगी। पार्टी और अनुशासन समिति के सब कुछ संज्ञान में है। पार्टी कार्रवाई जरूर करेगी। आपको बता दें कि कार्यकारिणी की नई टीम से भी वरुण गांधी को बाहर कर दिया गया था। हालांकि केंद्रीय मंत्री मेघवाल ये नहीं बताया कि अनुशासन समिति कब तक वरुण गांधी पर कार्रवाई कर सकती है।

दरअसल पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की थी। जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान किया। इसमें 80 सदस्यों को जगह मिली। खास बात ये है कि भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं की जगह दी गई है, जिसमें वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी शामिल है, जबकि सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को जगह नहीं दी गई।