Connect with us

देश

Maharashtra Political Crisis: बीजेपी का बड़ा ऐलान, देवेंद्र फडणवीस नहीं बल्कि ये बनेंगे सीएम

Maharashtra Political Crisis: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, ”2019 में BJP और शिवसेना साथ में चुनाव लड़ी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हमें पूर्ण बहुमत मिला। पीएम जी ने चुनाव के दौरान BJP के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की और वो नाम सबको मंजूर भी था।”

Published

Eknath and Devendra

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापठक पर विराम लगने जा रहा है। आखिरकार मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस कमल सफल होता दिखाई दे रहा है। जिस तरह से मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिराने में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अहम रोल अदा किया था। ठीक उसी तरह से शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने में सबसे बड़ा किरदार रहा है। जिसके बाद आखिरकार उद्धव ठाकरे को बीते कई दिनों से जारी घमासान के बाद सीएम पद से इस्तीफा देने पड़ा। इसी बीच अब लगभग साफ हो चुका है कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। एकनाथ शिंदे गुट ने आज महाराष्ट्र में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से उनके घर जाकर मुलाकात की। जिसके बाद अब एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

इसी बीच महाराष्ट्र से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। लेकिन इस दौरान भाजपा ने राज्य में बड़ा दांव चला है। जिसने सियासी गलियारों में सबको हैरत में डाल दिया। दरअसल, देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एकनाथ शिंदे राज्य के अगले सीएम बनने की घोषणा की। फडणवीस ने ये भी बताया कि शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे ही होगा।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, ”2019 में BJP और शिवसेना साथ में चुनाव लड़ी। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में हमें पूर्ण बहुमत मिला। पीएम जी ने चुनाव के दौरान BJP के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की और वो नाम सबको मंजूर भी था।”

इससे पहले खबर थी कि आज शाम को ही देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता हैं। लेकिन भाजपा ने एक बार फिर चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement