
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज ग्राम पंचायत चुनाव (Maharashtra Gram Panchayat Election Result)के नतीजे आ चुके है। एक तरफ जहां महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बल्ले-बल्ले होते दिखाई दे रही है। इस चुनाव में भाजपा सबसे आगे है। वहीं उद्धव ठाकरे को जोरदार झटका लगा है। ग्राम पंचायत में चुनाव के नतीजों में उद्धव ठाकरे के लिए अच्छी खबर नहीं है। उद्धव ठाकरे की पार्टी ग्राम पंचायत चुनाव में पांचवें पायदान पर रही। महाविकास अघाड़ी में भी उद्धव ठाकरे की पार्टी तीसरे नंबर पर रही है।
महाराष्ट्र ग्राम पंचायत के नतीजों की बात करें तो, भाजपा को 2023 सीटें मिली है, वहीं शिंदे की पार्टी को 772, उद्धव ठाकरे की पार्टी 639, एनसीपी 1295, कांग्रेस 861 सीटें आई है, जबकि अन्य के खाते में 1135 सीटें आई है। वहीं महाराष्ट्र में सरपंच के नतीजे पर नजर डाले तो, भाजपा को 1873 सीटों पर जीत मिली है। शिंदे को 709, उद्धव ठाकरे को 571, एनसीपी को 1007, कांग्रेस 657 सीटें मिली है। वहीं अन्य के खाते में 967 सीटें आई है।
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों पर जताई खुशी-
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ग्राम पंचायत चुनाव के रिजल्ट पर खुशी जाहिर की है। मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, भाजपा और ‘बाळासाहेबांची शिवसेना’ को 3129 पंचायतों में हमारे सरपंच चुनकर आए है और ग्रामीण जनता ने इस सरकार के ऊपर पूरा विश्वास दिखाया है। महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में हमारी सरकार काम कर रही है और मुख्यमंत्री ने जो निर्णय लिए है उसके ऊपर एक प्रकार से ग्रामीण जनता ने मुहार लगाई है।
महाराष्ट्र में एक बार फिर बीजेपी नंबर 1 ✌??
अब तक करीब 7000 ग्राम पंचायतों के नतीजे आ चुके हैं।
सबसे ज्यादा 2348 सीटें जीतकर बीजेपी एक बार फिर नंबर 1 पार्टी बन गई है और एक बार फिर बीजेपी ने अपना निर्विवाद वर्चस्व साबित कर दिया है।
सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई!@BJP4India pic.twitter.com/kEOM3kO7JD— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 20, 2022
ठाकरे गुट को 637, कांग्रेस को 809 और राकांपा को 1287 सीटों से संतोष करना पड़ा है। इन नतीजों ने दिखा दिया है कि चाहे कितनी भी पार्टियाँ साथ आ जाएं, नतीजा तय है!
सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई!!!
#BJPwinsMaharashtra #BJPagain #BJP #BJPno1
#महाराष्ट्र #ग्रामपंचायलेक्शन— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 20, 2022