
नई दिल्ली। देश की 23 जून को हुए तीन लोकसभा और सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। आपको बता दें कि लोकसभा उपचुनाव उत्तर प्रदेश की 02 सीटों -रामपुर और आजमगढ़ में चुनाव हुए थे, जबकि पंजाब की संगरूर एक सीट पर वोटिंग हुई थी। जिस पर मतगणना हो रही है। वहीं शुरुआती रुझानों की बात करें तो अभी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला रहा है। दोनों ही सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी मुकाबले में दूर-दूर पिछड़े दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर से आजम खां के लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद दोनों सीटें खाली हो गई थी, जिसके बाद दोनों सीटों पर उपचुनाव जरूरी हो गए थे। वहीं भगवंत मान के सीएम बनने के बाद पंजाब की संगरूर सीट खाली हो गई थी।
इसी बीच रामपुर से अखिलेश यादव की सपा को जोरदार झटका लगा है। खबरों के मुताबिक, आजम खां के गढ़ में भाजपा ने जीत का झंडा लहराया है। सूत्रों के अनुसार, आजम खान के गढ़ रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के घनश्याम लोधी ने सपा के आसिम राजा को मात दे दी है। उन्होंने करीब 42 हजार से ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी आसिम राजा को हराया हैं। खास बात ये है कि एक समय में घनश्याम लोधी, आजम खान के करीबी रहे हैं और उन्होंने साल 2022 में ही भाजपा का दामन थमा था।
वहीं भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने ट्वीट करते हुए रामपुर में पार्टी की जीत का दावा कर दिया है। इसके साथ उन्होंने अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ में भी जीत का दावा किया है। इसके अलावा आजमगढ़ में भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। यहां पर भाजपा के दिनेश निरहुआ लाल और सपा के धर्मेंद्र यादव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
BL Santosh, BJP National General Secretary (Org), BL Santosh claims the party’s Ghanshyam Singh Lodhi has won Rampur Lok Sabha bypoll. pic.twitter.com/Kkg45rLRXz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 26, 2022
आपको बता दें कि मुख्तलिफ कारणों से देश की विभिन्न लोकसभा और विधानसभा सीटें रिक्त हुई थी, जिन पर विगत 23 जून को ही उपचुनाव हुए थे और परिणाम सार्वजनिक हो रहे हैं। बहरहाल, अभी तक के रूझानों के मद्देनजर तो बीजेपी की जलवा बरकरार नजर आ रहा है। बता दें कि लोकसभा की तीन और विधानसभा के सात सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम की घोषणा होने जा रही है। जिसमें, राजेंद्र नगर विधानसभा सीट, मंडार, आत्माकुर, अगरतला, टाउन बरोवाली, सूरमा, जबरानगर सीट शामिल हैं।