newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Opinion Poll: गुजरात में फिर BJP का डंका, कांग्रेस को जोरदार झटका, AAP का सूपड़ा साफ

ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी के खाते में 135 से 143 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 36 से 44 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। आम आदमी पार्टी के खाते में 2 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। अन्य दलों के खाते में 2 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा अगर मध्य गुजरात की स्थिति की बात करें, तो बीजेपी के खाते में 46 से 50 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक गुजरात मिशन में जुट चुके हैं। उधर, केजरीवाल भी मिशन गुजरात को लेकर एक्शन मोड में हैं। कई रैलियों में शिरकत कर चुके केजरीवाल सूबे की जनता को रिझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं, अगर कांग्रेस की बात करें, तो कांग्रेस के लिए राह आसान नहीं होने वाली है। जहां एक तरफ पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक गुजरात दौरे के दौरान बीजेपी के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। वहीं, केजरीवाल इन उपलब्धियों में मीन मेख निकालकर जनता के सामने पेश कर रहे हैं। लेकिन इन उपलब्धियों का गुजरात के आगामी चुनावी दंगल में कितना असर पड़ता है। यह देखने वाली बात होगी, लेकिन उससे पहले गुजरात के विधानसभा चुनाव से पहले ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें एक बार फिर से बीजेपी का जलवा देखने को मिल रहा है। तो वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की दुर्गति तय मानी जा रही है।

ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी के खाते में 135 से 143 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 36 से 44 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। आम आदमी पार्टी के खाते में 2 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। अन्य दलों के खाते में 2 सीटें जाती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा अगर मध्य गुजरात की स्थिति की बात करें, तो बीजेपी के खाते में 46 से 50 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। कांग्रेस के खाते में 10 से 14 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। आप के खाते में 01 तो अन्य दलों के खाते में 2 सीटें जाती हुई नजर आ रहीं हैं।

उधर, उत्तर गुजरात की बात करें, तो बीजेपी को 20 से 24 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। कांग्रेस के खाते 8 से 12 सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं। आम आदमी पार्टी को 1 सीट जाती हुई नजर आ रही हैं। अन्य दल के खाते में 1 सीट जाती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा सौराष्ट्र में 32 से 44 सीटें जाती हुई नजर आ रही है।

कांग्रेस के खाते में 11 से 15 सीटें जाने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, आप और अन्य दलों के खाते में 1 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। तो ये रहा गुजरात विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल। बहरहाल, अब जिस तरह से गुजरात मिशन को लेकर राजनेताओं में सक्रियता देखने को मिल रही है। अब ऐसी स्थिति में यह सक्रियता आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।