newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal: ममता से मुलाकात पर राकेश टिकैत कुछ ऐसा बोल गए कि लोगों ने कर दी फजीहत

West Bengal: वहीं इस बयान के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ट्विटर पर लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने टिकैत की जमकर फजीहत कर डाली। एक यूजर ने लिखा, सामान्य किसान मुख्यमंत्रियों से मिल सकता है क्या? एसी रूम में?

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (BKU leader Rakesh Tikait) अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। बुधवार को राकेश टिकैत ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से मुलाकात की। इस दौरान राकेश टिकैत ने किसानों का मुद्दा उठाया। हालांकि सीएम ममता से मिलने के बाद राकेश टिकैत ऐसा कुछ बोल गए कि जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए।

rakesh tikait

दरअसल ममता बनर्जी से मुलाकात पर राकेश टिकैत ने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री से मिला, क्या मैं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मिला कि भारत सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी। देश के अंदर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए वीजा लगता है।?

वहीं इस बयान के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ट्विटर पर लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने टिकैत की जमकर फजीहत कर डाली। एक यूजर ने लिखा, सामान्य किसान मुख्यमंत्रियों से मिल सकता है क्या? एसी रूम में?

 

ममता से मुलाकात के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि, हमें मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह किसान आंदोलन का समर्थन जैसी करती थी वैसे ही करती रहेंगी। इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। पश्चिम बंगाल को मॉडल स्टेट के रूप में काम करना चाहिए और यहां के किसानों को अधिक लाभ मिले हम यही चाहते हैं।