newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Border Row: मिजोरम के बाद अब असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद बढ़ा, भिड़ंत में पुलिस अफसर घायल

Assam: पश्चिम कार्बी आंगलोंग पुलिस के मुताबिक लोगों ने सड़क जाम कर दी। मेघालय के लोगों से उनकी झड़प हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने में दोनों राज्यों की पुलिस टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। री-भोई के एसपी एन. लामारे के मुताबिक इसी दौरान डिप्टी एसपी घायल हो गए थे।

गुवाहाटी। मिजोरम के बाद अब असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को असम और मेघालय के सीमावर्ती इलाके उमलापर में दोनों राज्यों के लोग आमने-सामने आ गए। इस पर मेघालय पुलिस को दखल देना पड़ा। लोगों से भिड़ंत में मेघालय का एक डिप्टी एसपी रैंक का पुलिस अफसर घायल हो गया है। यहां मंगलवार को भी इसी तरह का नजारा देखा गया था। फिलहाल घायल अफसर की हालत ठीक बताई जा रही है। इससे पहले मिजोरम से सीमा विवाद के कारण गोलीबारी हुई थी। जिसमें असम के 6 पुलिसकर्मियों की जान गई थी। असम और मेघालय की पुलिस के मुताबिक विवादित जगह पर दोनों राज्यों की पुलिस को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में हुई। असम के उमलापर में मेघालय के री-भोई जिले के करीब 300 लोग उन दो लोगों से मिलने गए थे, जिन्हें कथित तौर पर सोमवार को असम पुलिस ने पीटा था। यहीं हालात बिगड़ गए।

himanta biswa sarma

पश्चिम कार्बी आंगलोंग पुलिस के मुताबिक लोगों ने सड़क जाम कर दी। मेघालय के लोगों से उनकी झड़प हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने में दोनों राज्यों की पुलिस टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। री-भोई के एसपी एन. लामारे के मुताबिक इसी दौरान डिप्टी एसपी घायल हो गए थे।

zoramthanga and himanta biswa sarma

असम पुलिस शिविर के एक कर्मी पर आरोप लगा था कि उसने सोमवार को मेघालय के दो लोगों से सोमवार रात एक चौकी पर दुर्व्यवहार किया। इसके बाद ही मंगलवार से उमलापर इलाके में तनाव हो गया था। मेघालय के लोगों ने असम पुलिस के एक बंकर को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया था।