newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना से छिड़ी जंग में भारत के साथ आया चीन, डॉक्टरों के लिए भेजीं 1.7 लाख PPE किट

फिलहाल आपको बता दें कि भारत के पास 16 लाख N95 मास्क हैं, 80 लाख PPE का ऑर्डर सिंगापुर की कंपनी को दिया जा चुका है जो 11 अप्रैल से आने शुरू हो जाएंगे।

नई दिल्ली। कोरोना से छिड़ी जंग में भारत का साथ देने पड़ोसी देश चीन अब आगे आया है। चीन ने इस लड़ाई में भारत का साथ देने के लिए भारत सरकार को 1.7 लाख PPE (निजी रक्षा उपकरण) दान किए हैं। इसकी जानकारी भारत सरकार की तरफ से दी गई। बता दें कि अब कुल 1.90 लाख कवरऑल को हॉस्पिटल्स में वितरित किया जाएगा। भारत के पास पहले 3 लाख 87 हजार 473 PPE थे।

india china ind china

इसके अलावा भारत में घरेलू तौर पर बने 2 लाख N95 मास्क अस्पतालों को मुहैया कराए जा रहे हैं। इससे पहले सरकार 20 लाख से ज्यादा N95 मास्क अस्पताल को दे चुकी है। फिलहाल आपको बता दें कि भारत के पास 16 लाख N95 मास्क हैं, 80 लाख PPE का ऑर्डर सिंगापुर की कंपनी को दिया जा चुका है जो 11 अप्रैल से आने शुरू हो जाएंगे।

बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस ने कहर बरपाया हुआ है। इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 4067 हो गई है जिसमें 1445 लोग तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। कोरोना के 693 नए केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इस महामारी की वजह से अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में अभी तक 4,067 कोरोनावायरस मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 1,445 लोग तबलीगी जमात से जुड़े हुए पाए गए हैं।

Lav Agarwal

मंत्रालय ने जानकारी दी कि रविवार से अभी तक पिछले 24 घंटों में 693 कोरोना मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में कुल 4,067 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 66 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इनमें से 292 ठीक हो गए हैं और 109 की मौत हो गई है। रविवार को कुल 30 लोगों की मौत की सूचना मिली है।