newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UTTRAKHAND: उत्तराखंड को विकास के रास्ते पर बढ़ाने के लिए सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, लगातार शुरू की जा रही परियोजनाएं

UTTRAKHAND: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (rivendra Singh Rawat) प्रदेश में कई विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम बड़ी तत्परता से कर रहे हैं। ताकि प्रदेश के विकास का रास्ता प्रशस्त हो सके। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसी कड़ी में रविवार को स्व. गजेन्द्र दत्त नैथानी, जलाशय सूर्याधार का लोकार्पण किया।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रदेश में कई विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम बड़ी तत्परता से कर रहे हैं। ताकि प्रदेश के विकास का रास्ता प्रशस्त हो सके। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसी कड़ी में रविवार को स्व. गजेन्द्र दत्त नैथानी, जलाशय सूर्याधार का लोकार्पण किया। 50.25 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस झील की धारण क्षमता 77 हजार घन मीटर है। यह झील 550 मी. लम्बी, 28 मीटर चौड़ी एवं 10 मीटर गहरी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने झील पर नौकायन किया एवं मत्स्य के बीज डाले। यह झील मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रावत के ड्रीम प्रोजक्ट में है।

TRIVENDRA SINGH

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास खण्ड डोईवाला में सुसवा नदी के दायें किनारे पर लाल माटी खाले से बडकली पुल तक सुरक्षात्मक कार्य के लिए 2.63 करोड़ की सुरक्षात्मक कार्ययोजना, विकासखण्ड रायपुर के बांदल नदी पर सरखेत ग्राम की 1.85 करोड़ रुपये की लागत की बाढ़ सुरक्षा योजना एवं डोईवाला विकासखण्ड के अन्तर्गत सिमलासग्रान्ट नहर के विस्तारीकरण/ सुरक्षा एवं नवीनीकरण की 2.31 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. गजेन्द्र दत्त नैथानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम ने थानों में बनाये जा रहे ईको पार्क का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को थानों में बनाये जा रहे ईको पार्क का निरीक्षण किया। 2.5 हेक्टेयर क्षेत्र में यह ईको पार्क वन विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस पार्क का सौन्दर्यीकरण किया जाय एवं पार्क में बच्चों को मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हों। पार्क में नेचुरल ट्रैक, सोलर लाईट, फुलवारी, बैठने की व्यवस्थाओं आदि की पूरी व्यवस्था हो।

TRIVENDRA SINGH

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। इस ईको पार्क के बनने से आस-पास के क्षेत्रों एवं पर्यटकों के लिए यह पार्क आकर्षण का केन्द्र बनेगा। राज्य में अनेक पर्यटक स्थल विकसित किये जा रहे हैं। जल, ऊर्जा, रोजगार से संबंधित राज्य में अनेक प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जो दीर्घकालिक सोच पर आधारित है। इनका फायदा लोगों को लंबे समय तक मिलेगा।