newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: फिर मुस्लिमों को रिझाने में जुटी कांग्रेस, 20 साल बाद पार्टी मुख्यालय में चुपचाप रखी इफ्तार पार्टी

इफ्तार पार्टी की बात करें, तो इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, इमरान प्रतापगढ़ी और अजय माकन भी मौजूद थे। इफ्तार के लिए वेज खाना पार्टी के दफ्तर में बनाया गया था। जबकि, नॉनवेज भोजन बाहर से मंगाया गया था। मेहमानों को इस इफ्तार पार्टी में शाही पनीर, फ्रूट चाट, मिक्स वेज, चिकन कोरमा और चिकन बिरयानी परोसा गया।

नई दिल्ली। दो लोकसभा चुनाव और हाल में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में मुंह की खा चुकी कांग्रेस एक बार फिर मुस्लिमों को लुभाने की दिशा में कदम बढ़ाने लगी है। पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग ने बुधवार को दिल्ली में इफ्तार पार्टी की। वो भी चुपचाप। जबकि, पिछले कई साल से कांग्रेस धार्मिक पर्व वगैरा नहीं मना रही थी। खास बात ये कि कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने ये इफ्तार पार्टी बुलडोजरों का इस्तेमाल किए जाने के मसले पर एक चर्चा के बाद रखी। इससे पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा चुनावों के वक्त तमाम मंदिरों के दर्शन करते दिखे थे। राहुल गांधी के बारे में तो एक बार कांग्रेस ने ये दावा तक किया था कि वो ब्राह्मण हैं।

बुधवार की इफ्तार पार्टी की बात करें, तो इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, इमरान प्रतापगढ़ी और अजय माकन भी मौजूद थे। इफ्तार के लिए वेज खाना पार्टी के दफ्तर में बनाया गया था। जबकि, नॉनवेज भोजन बाहर से मंगाया गया था। मेहमानों को इस इफ्तार पार्टी में शाही पनीर, फ्रूट चाट, मिक्स वेज, चिकन कोरमा और चिकन बिरयानी परोसा गया। हालांकि, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने मीडिया को बताया कि ये इफ्तार नहीं, बल्कि डिनर पार्टी थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का रोजा था, वे इफ्तार करेंगे, लेकिन जिनका नहीं है वो खाना खाएंगे।

rahul and priyanka in temple

बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय में बीते कई साल से इफ्तार या कोई अन्य धार्मिक आयोजन नहीं हुआ है। करीब 20 साल पहले तक यहां होली, रामनवमी और इफ्तार पार्टियां होती थीं। सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस ने इस तरह के कार्यक्रम बंद कर रखे थे। कल की इफ्तार पार्टी के बारे में ये जानकारी भी सामने आई है कि इसे सलमान खुर्शीद के कहने पर रखा गया था।