
नई दिल्ली। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार बजरंग दल पर बैन नहीं लगाएगी। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। आपको बता दें कि कर्नाटक में चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने बजरंग दल को बैन करने का वादा किया था। जिसको लेकर जमकर बवाल भी मच गया था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की चुनावी रैली में बजरंग को बजरंगबली से जोड़कर कांग्रेस को निशाने पर लिया था। भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी हमले भी तेज हो गया था। इसी बीच अब कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने बजरंग दल पर बैन लगाने पर अपना रूख साफ किया है।
कांग्रेस के उच्च सूत्रों के हवाले से खबर है कि आने वाले दिनों में किसी संगठन ने शांति व्यवस्था या शौहार्द के खिलाफ काम किया। तब जाकर उस संगठन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बजरंग दल बैन नहीं लगाया जाएगा।
#BREAKING | कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन नहीं लगाएगी कांग्रेस सरकार : सूत्र@RubikaLiyaquat | https://t.co/smwhXUROiK#Karnataka #BajrangDal #Congress #BajrangDalBan pic.twitter.com/KTUYs1xoN3
— ABP News (@ABPNews) June 8, 2023
गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में मैनिफेस्टो जारी करते हुए बजरंग दल पर बैन लगाने का वादा किया था। इसके साथ ही बजरंग दल की तुलना प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से कर डाली थी।
#WATCH बेंगलुरु (कर्नाटक): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। pic.twitter.com/MuJeYzpe3A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2023
बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था। राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 135 पर जीत हासिल की थी. वहीं भाजपा सिर्फ 66 सीटों पर सिमट गई थी। इसके अलावा जेडीएस 19 सीटे और अन्य को 4 सीट प्राप्त हुई थी। राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बजरंग दल पर एक्शन लेगी।