newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, ‘प्रशिक्षण से पराक्रम’ नाम से शुरू किया महा अभियान, आयोजित किए जाएंगे 700 कैम्प

Congress : कांग्रेस ने बताया कि, इस प्रशिक्षण शिविर में पांच विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग दी जाएगी। बूथ मैनेजमेंट पर विशेष फोकस किया जा रहा है। साथ ही साथ सोशल मीडिया के बेहतरीन उपयोग के लिए पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस यूपी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी कर रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कमेटी संगठन निर्माण के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। बता दें कि कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी 823 ब्लाकों की कमेटियां गठित कर दी गईं हैं। वहीं 8134 न्याय पंचायत के अध्यक्ष मुश्तैदी के साथ अपनी कमेटियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसके साथ ही साथ अब ग्राम सभा अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस ने नए पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण से पराक्रम नाम से एक महाअभियान शुरू किया है। इस अभियान को कांग्रेस ने विजय सेना निर्माण की टैग लाइन दी है। यह अभियान 100 दिन चलेगा और इस अभियान के दौरान 700 प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किये जायेंगे। वहीं इस दौरान करीब 2 लाख पदाधिकारियों का प्रशिक्षण होगा।

congressflag

जिलावार प्रशिक्षण कैम्प शुरू, बूथ स्तर के पदाधिकारियों तक का होगा प्रशिक्षण

आज से शुरू इस अभियान में जिलावार प्रशिक्षण शुरू हुआ है। जिसमें जिले और शहर की कमेटी के सदस्यों के साथ ब्लॉक, न्याय पंचायत और वार्ड के अध्यक्ष प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके साथ ही साथ नगर अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष भी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से इस अभियान को लेकर जानकारी दी गई कि, अगले 12 दिन में जिलावार प्रशिक्षण खत्म हो जाएगा। इसके बाद विधानसभा वार और ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। मार्के की बात यह है कि अधिकृत पदाधिकारियों के अलावा इस प्रशिक्षण शिविर में अन्य किसी को बैठने की अनुमति नहीं है।

Congress Prakram

बूथ मैनेजमेंट पर फ़ोकस, सोशल मीडिया और विचारधारा पर गंभीर प्रशिक्षण

कांग्रेस ने बताया कि, इस प्रशिक्षण शिविर में पांच विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग दी जाएगी। बूथ मैनेजमेंट पर विशेष फोकस किया जा रहा है। साथ ही साथ सोशल मीडिया के बेहतरीन उपयोग के लिए पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इन दो विषयों के अलावा कांग्रेस की विचारधारा, भाजपा- आरएसएस का सच और किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश नाम से तीन अलग अलग कार्यशाला आयोजित की जा रही है। ‘किसने बिगाड़ा यूपी’ के अंतर्गत भाजपा के अलावा सपा-बसपा राज की कमियों को उजागर करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।