newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कांग्रेस नेता के सामने ही पात्रा ने राहुल की उड़ाई जमकर खिल्ली, कहा- Doremon के 5 video निकलेंगे उनके Mobile से

Debate Show: एकंर अंजना ओम कश्यप के डिबेट शो, ‘हल्ला बोल’ में कांग्रेस नेता अभय दुबे पेगासस मामले को लेकर लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे थे। अभय दुबे शो में पेगासस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते रहे। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के अधीन ये जांच की बात भी कही।

नई दिल्ली। बुधवार को भी संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने पेगासस जासूसी कांड, महंगाई, नए कृषि कानून के मसले को लेकर केंद्र को घेरने की कोशिश की जिसके कारण कई बार लोकसभा को स्थगित करना पड़ा। वहीं पेगासस मामले को लेकर विपक्ष जमकर राजनीति भी कर रहे है। पेगासस जासूसी कांड पर विपक्षी मोदी सरकार को टीवी डिबेट में भी घेरने की कोशिश करने में लगा हुआ हैं। इसी क्रम में आज तक में पेगासस मामले पर डिबेट रखी गई। जिसमें भाजपा का पक्ष रखने के लिए संबित पात्रा शामिल हुआ। वहीं कांग्रेस की तरफ से अभय दुबे और शिवसेना की तरफ से प्रियंका चतुर्वेदी कार्यक्रम में मौजूद रही।

parliament

एकंर अंजना ओम कश्यप के डिबेट शो, ‘हल्ला बोल’ में कांग्रेस नेता अभय दुबे पेगासस मामले को लेकर लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे थे। अभय दुबे शो में पेगासस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते रहे। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के अधीन ये जांच की बात भी कही। हालांकि इस शो के दौरान कांग्रेस के नेता द्वारा लगातार पेगासस का मुद्दा उठा रहे थे जिस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का गुस्सा फूट पड़ा और दोनों की बीच जमकर नोकझोंक हो गई। इतना ही नहीं पात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस नेता के सामने ही राहुल गांधी पर तंज़ कसने लगे।

Sambit Patra

संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘डोरेमोन का वीडियो है उनके फोन में… कह रहे हैं साक्ष्य मिटा देंगे। डोरेमोन का वीडियो है वीडियो।’ अभय दुबे ने कहा कि भाजपा भारत की संप्रभुता पर हमला कर रही है रही है जिसे सुनकर संबित पात्रा भड़क गए।

संबित पात्रा बोले, ‘संप्रभुता..अरे डोरेमोन के वीडियो के लिए संप्रभुता..अरे छोड़िए, इतनी बड़ी आखों से ऐसे मत डराइए। डोरेमोन का 5 वीडियो निकलेगा उनके मोबाइल से। आलू से सोना..ये सब निकलेगा मोबाइल से। बड़ा कमाल है, अभी डर के मारे दे नहीं रहे मोबाइल।’