Connect with us

देश

Digvijay singh: मध्यप्रदेश के मंत्री को दिग्विजय सिंह ने दी खुली धमकी, बोले- अगर कांग्रेस सरकार आ गई तो तुझे नहीं छोड़ेंगे

दिग्विजय की ये धमकी सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से टकराव लेने वाला माना जा रहा है। दरअसल, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी करीबी हैं। वो पहले मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार में भी मंत्री थे। बाद में पाला बदलकर बीजेपी में चले गए और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री बने।

Published

digvijay singh

गुना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की एक धमकी से मध्यप्रदेश की सियासत के गरमाने के आसार हैं। दिग्विजय सिंह ने गुना के बमौरी में मध्यप्रदेश के पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को धमकी दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार आ गई, तो सिसोदिया को छोड़ेंगे नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने ये बात कही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय से शिकायत की थी कि महेंद्र सिंह सिसोदिया उनको धमकी देते हैं। ये धमकी अफसरों और पुलिस के नाम पर दी जाती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत थी कि सिसोदिया उनको परेशान करते हैं।

दिग्विजय सिंह ने मंच से संबोधन में ये भी कहा कि अगर किसी अफसर या पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया, तो उनको भी देख लिया जाएगा। दिग्विजय की ये धमकी सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से टकराव लेने वाला माना जा रहा है। दरअसल, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी करीबी हैं। वो पहले मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार में भी मंत्री थे। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा, तब महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी बीजेपी के पाले में एंट्री कर ली थी।

दिग्विजय सिंह की धमकी के बारे में महेंद्र सिंह सिसोदिया ने भी पलटवार किया है। सिसोदिया ने कहा कि वो सिर्फ भगवान से डरते हैं। सिसोदिया ने कहा कि वो चाहते तो बमौरी में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देते। मंत्री ने ये भी कहा कि पता नहीं क्यों दिग्विजय सिंह धमकी दे रहे हैं। मेरी मानसिकता किसी का नुकसान करने की नहीं है। माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह की मंत्री को खुली धमकी के बाद अब मध्यप्रदेश में बीजेपी बनाम कांग्रेस की जंग नया रूप लेगी। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement