नई दिल्ली। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। चाहे वो कोरोना महामारी हो या फिर चीन का मसला हो हर मुद्दे पर हमेशा सरकार को घेरने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन कई बार सरकार को घेरने के चक्कर में वह खुद विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ जाते हैं या फिर सोशल मीडिया पर यूजर्स के हाथों ट्रोल हो जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार अपनी उलूल जुलूल हरकतों के चलते वो हंसी का पात्र बन जाते हैं। इस बार भी राहुल गांधी ने ट्वीट कर कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद वो भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिंचिंग का जिक्र किया। लेकिन सरकार पर हमला करना उनको महंगा पड़ गया। उल्टा वो अपने ही बयान में बुरी तरह से फस गए। फिर क्या था जैसे ही राहुल गांधी ने ट्वीट किया उसके बाद भाजपा ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और कांग्रेस नेता की जमकर क्लास लगा डाली।
आइए… आपको बताते है कि राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में क्या लिखा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा, ”2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था।” इसके साथ ही राहुल गांधी ने #ThankYouModiJi का भी इस्तेमाल किया।
2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था।
Before 2014, the word ‘lynching’ was practically unheard of. #ThankYouModiJi
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 21, 2021
भाजपा का राहुल पर पलटवार
वहीं राहुल गांधी के इस ट्वीट पर ज्यादा वक्त ना लेते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया दी। अमित मालवीय ने राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कई लिंचिंग की घटनाओंं का जिक्र कर डाला। जब देश में पूर्व में कांग्रेस की सरकार थी।
Ahemdabad (1969), Jalgaon (1970), Moradabad (1980), Nellie (1983), Bhiwandi (1984), Delhi (1984), Ahemdabad (1985), Bhagalpur (1989), Hyderabad (1990), Kanpur (1992), Mumbai (1993)…
This is just a small list in which more than 100 people died under Nehru-Gandhi parivar’s watch. https://t.co/LFAoAgIGVl
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 21, 2021
इतना ही नहीं अमित मालवीय ने पूर्व पीएम राजीव गांधी का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें राजीव गांधी, इंदिरा गांधी की हत्या और उसके बाद भड़के सिख दंगों का जिक्र करते दिख रहे हैं।
Meet Rajiv Gandhi, father of mob lynching, justifying blood curdling genocide of Sikhs. Congress took to streets, raised slogans like ‘khoon ka badla khoon se lenge’, raped women, wrapped burning tyres around necks of Sikh men while dogs gorged on charred bodies dumped in drains. https://t.co/LFAoAgIGVl pic.twitter.com/ntNovHNF3W
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 21, 2021
उधर राहुल गांधी के लिंचिंग वाले बयान पर सोशल मीडिया में भी जबरदस्त रिएक्शवन सामने आ रहे हैं। यूजर्स राहुल गांधी की जमकर खिंचाई कर रहे है। आपको बता दें कि हाल ही पंजाब में लिंचिंग की दो घटनाएं सामने आई थी। खास बात ये है कि पंजाब में कांग्रेस की ही सरकार है। ऐसे में राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी बयान पर बुरी तरह से घिरते दिख रहे है।
You didnt hear the word ‘lynching’ before 2014 because you were always in ‘party mode’. Here a tweet from your friend, read n enjoy ?? pic.twitter.com/oO7918sp6Z
— Facts (@BefittingFacts) December 21, 2021
शायद आपने इनका नाम नहीं सुना है, यह जगदीश टाइटलर है, “Master of Mob Lynching” जिन्होंने आपके पिताजी के इशारे पर जो करा वो आज भी इतिहास में काला धब्बा है. pic.twitter.com/vhBxl0LhOx
— Manoj Agrawal ?? (@manoj_indore) December 21, 2021
जैसे-जैसे भारत में शिक्षा का ग्राफ बढ़ता गया, वैसे-वैसे कांग्रेस पार्टी की ग्राफ घटती गई।
स्पष्ट है लोग अब शिक्षित, जागरुक होते जा रहे हैं और कांग्रेसियों के काले कारनामों का पोल खुलते जा रहे हैं। देश को दो टुकड़े करने वाली कांग्रेस पार्टी… pic.twitter.com/Damx3M1nOE— सावन मिश्रा ?? (@sawanmishra_) December 21, 2021
The way MVA has buried Palghar Sadhus Lynching Case Was Just Horrible?
If you want to learn how to bury a case, call Raul Vinci#ThankYouMVA pic.twitter.com/C0kKErpUUh
— Abhiiiii (@abhi_rocks1004) December 21, 2021