newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Farmers Protest: किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे होने राहुल गांधी का ट्वीट, किया समर्थन, तो लोगों का फूटा गुस्सा

Farmers Protest: राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, सीधी-सीधी बात है- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं। हालांकि लोगों को राहुल गांधी का ये ट्वीट रास नहीं आया।

नई दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसान संगठन आज देशभर के राजभवनों का घेराव करेंगे और राज्यपालों और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे। बता दें कि शनिवार को कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन सात महीने पूरे हो गए है। किसान लगातार सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए। किसानों की सरकार के साथ कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है। वहीं किसान आंदोलन को लेकर सियासत भी जोरों पर है। कई सियासी दल किसानों के आंदोलन का लगातार कर रहे है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट किया है।

Farmers Protest

राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, सीधी-सीधी बात है- हम सत्याग्रही अन्नदाता के साथ हैं। हालांकि लोगों को राहुल गांधी का ये ट्वीट रास नहीं आया।

 

सोशल मीडिया पर लोगों ने राहुल गांधी की जमकर फजीहत कर डाली। एक यूजर ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए लिखा, एक समय था जब मुझे लगता था कि राहुल गांधी ही हैं जो देश को बदल सकता है, उस दिन से आज तक फिर कभी मैने भांग को हाथ नहीं लगाया कसम से।

 

दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन बंद रहेंगे

वहीं किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन की तरफ से कहा गया है, दिल्ली पुलिस द्वारा सूचना के बाद सुरक्षा कारणों की वजह से शनिवार को दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन (विश्वविद्यालय, सिविल लाइन, विधान सभा) सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे।