newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Congress MLA Terms Saints As Bull: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के विवादित बयान से गर्माई सियासत, साधु-संतों को बताया था सांड!, देखिए Video

Congress MLA Terms Saints As Bull: राजेंद्र सिंह ने जब सतना में ये बयान दिया, तो मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे। साथ ही कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मंच पर थे। खास बात ये है कि मंगलवार को ही कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की तारीफ की थी। मऊगंज में हुई हिंसा के मामले में सीएम मोहन यादव ने जो एक्शन लिया था, उसकी कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह ने सराहना की थी। अब उन्होंने विवादित बयान दे दिया।

सतना। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह के विवादित बयान पर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। सतना में कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बुधवार को विधायक राजेंद्र सिंह ने साधु-संतों के बारे में विवादित बयान दिया। राजेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी ने साधु-संत, संन्यासी, महामंडलेश्वरों को जनता के बीच भेज दिया है कि जाओ, हिंदुत्व की बात करो और बीजेपी का प्रचार करो। राजेंद्र सिंह ने कहा कि ये सब सांड दूसरों के खेत चर रहे हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि इससे भारत की पहचान, धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं। राजेंद्र सिंह ने टाइम्स नाउ चैनल से बातचीत में अपने बयान के लिए माफी मांगने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी का नाम नहीं लिया और जो कहा वो जुमला था।

राजेंद्र सिंह ने जब सतना में ये बयान दिया, तो मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मौजूद थे। साथ ही कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मंच पर थे। खास बात ये है कि मंगलवार को ही कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की तारीफ की थी। मऊगंज में हुई हिंसा के मामले में सीएम मोहन यादव ने जो एक्शन लिया था, उसकी कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह ने सराहना की थी। राजेंद्र सिंह की तरफ से साधु-संतों के बारे में दिए गए बयान पर बीजेपी बहुत आक्रोशित है। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि हिंदू देवी-देवताओं और सनातन का अपमान कांग्रेस की पुरानी आदत है। बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी राजेंद्र सिंह के बयान पर कांग्रेस को घेरा है।

राजेंद्र सिंह मध्य प्रदेश की अमरपाटन सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। राजेंद्र सिंह के ताजा विवादित बयान के कारण कांग्रेस एक बार फिर निशाने पर आ गई है। इससे पहले भी हिंदू धर्म पर अपने नेताओं की बयानबाजी पर कांग्रेस आलाकमान घिरता रहा है। इस बार राजेंद्र सिंह के साधु-संतों पर दिए गए बयान के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के मौजूद रहने के कारण सियासी माहौल और गर्मा गया है। कांग्रेस की हालत साल 2014 से अच्छी नहीं चल रही है। कांग्रेस 3 बार लोकसभा चुनाव गंवा चुकी है। मध्य प्रदेश में भी वो तमाम जतन के बावजूद सत्ता में नहीं आ सकी। वहीं, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की सरकारें भी गंवा दी। कांग्रेस को बीते दिनों ही हरियाणा और महाराष्ट्र में भी घनघोर पराजय का सामना करना पड़ा है।