इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने कर डाला कुछ ऐसा ट्वीट कि लोगों ने लिए जमकर मजे
Indira Gandhi Birth Anniversary: हालांकि इस ट्वीट के बाद कांग्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई। यूजर्स ने इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के इस ट्वीट को लेकर जमकर मजकर मजे लिए।

नई दिल्ली। गुरुवार को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की 103वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी दादी को शक्ति स्थल (Shakti Sthal) पर जाकर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। वहीं इंदिरा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ‘लोकतंत्र ख़तरे में है।’ हालांकि इस ट्वीट के बाद कांग्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई। यूजर्स ने इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के इस ट्वीट को लेकर जमकर मजकर मजे लिए। इतना ही नहीं यूजर्स ने इस बहाने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी लोगों के निशाने पर आ गए। साथ ही गांधी परिवार को भी जमकर खरी खोटी सुना डाली।
लोकतंत्र ख़तरे में है।
— MP Congress (@INCMP) November 19, 2020
एक यूजर ने लिखा, कांग्रेस और गांधी परिवार ने दीमक की तरह 70 साल तक देश को खोखला किया है, कभी इमरजेंसी का कलंक लगा दिया, कभी POK देकर देश के टुकड़े किये कभी झूठा ताबूत घोटाला बोलके अटल बिहारी वाजपई जैसे देवता सामान पुरुष को सत्ता पाने से रोका, सच तो ये है की कांग्रेस देश के माथे पे कलंक है।