newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gujarat: ‘देश और कांग्रेस को केवल मुस्लिम ही बचा सकता है’, कांग्रेस उम्मीदवार का विवादास्पद बयान, NRC पर भी कही ये बात

Gujarat: कांग्रेस उम्मीदवार ठाकोर चंदन ( Congress candidate Thakor Chandan) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान विवादास्पद बयान दे दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि देश को केवल मुस्लिम ही बचा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने NRC पर कहा कि कैसे सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) भी सड़क पर उतर आए थे।

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का सिलसिला शुरू हो चुका है। बीजेपी से लकर कांग्रेस तक। तमाम सियासी दलों के सूरमा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और आम जनता को रिझाने की दिशा में जुट चुके हैं, लेकिन कुछ लोग चुनाव प्रचार की आड़ में अपने मन की भड़ास भी निकाल रहे हैं। अब इसी बीच कांग्रेस उम्मीदवार चंदन ठाकोर ने अपने मन की भड़ास निकाली है। उन्होंने कांग्रेस, मुस्लिम और एनआरसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। आइए, आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

India needs a fighting-fit Opposition. Can Congress (at least now) step up  to the job?

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘हमने नया करने के लिए इनको वोट दिए, लेकिन वोट देकर धोखा दिया है। एक को धोखा दिया हो तो ठीक है। लेकिन पूरे देश को गड्ढे में डाल दिया है और देश को मात्र कोई बचा सकता है तो मुस्लिम समाज ही बचा सकता है और कांग्रेस पार्टी को कोई बचा सकता है तो वह मुस्लिम पार्टी बचा सकती है। इसका एक ही उदाहरण देता हूं। एनआरसी के मुद्दे को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रास्ते पर उतर आई। 18 प्रकार के पक्ष थे। लेकिन एक पक्ष ने मुस्लिम समाज की दलील नहीं की मुस्लिम समाज की तरफदारी नहीं की। यह एक ही पार्टी ऐसी है, जो तुम्हारे रास्ते पर चलती है। तुम्हारे रक्षा करती है।

उन्होंने आगे कहा कि तुम्हारे समाज का पूरे देश में रक्षण करती है। यह भारतीय जनता पार्टी आपको डिस्टर्ब करने का काम करती है। कांग्रेस की सरकार में हज जाने के लिए कमेटी को पैसे मिलते थे। सब्सिडी मिलती थी। हज की सब्सिडी को भारतीय जनता पार्टी की कुंती के कारण इस सब्सिडी को भी रद्द किया। इतना ही नहीं, लघुमति संस्थाओं को को भी सब्सिडी मिलती थी, जिसमें लड़कों को पढ़ाने के लिए पैसे मिलते थे। इनकी कूनीति गलत मनसा आप पर अत्याचार कर करके सब्सिडी बंद कर दी। अब आप जाग जाओ। आने वाले समय में यह अपने पर दबंगई करेंगे।