newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raja Pateriya on PM Modi: ‘पीएम मोदी की हत्या…’, कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का विवादित बयान, अब सफाई देते हुए बोले- फ्लो में निकल गया

Raja Pateriya on PM Modi: ऐसा कुछ कह जाते हैं जिससे वो अपने साथ ही पार्टी की मुश्किलें भी बढ़ा देते हैं। ऐसा ही कुछ कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के साथ भी हुआ है जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऐसा कुछ कह दिया जिसके बाद अब वो भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।

नई दिल्ली। राजनीति एक ऐसा मंच है जहां कब क्या देखने को मिल जाए कहा नहीं जा सकता। कभी कोई किसी दल के नेता राजनीतिक फायदे के लिए दूसरे दलों से गठबंधन कर लेते हैं। तो कई बार एक दूसरे के खिलाफ ऐसा कुछ कह जाते हैं जिससे वो अपने साथ ही पार्टी की मुश्किलें भी बढ़ा देते हैं। ऐसा ही कुछ कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के साथ भी हुआ है जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऐसा कुछ कह दिया जिसके बाद अब वो भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं।

Raja Pateriya on PM Modi.

दरअसल, सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कुछ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘मोदी चुनाव खत्म कर देगा, धर्म-जाति-भाषा के आधार पर लोगों को बांट देगा। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यक खतरे में है ऐसे में मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो’। इसके बाद वो कहते हैं कि यहां हत्या मतलब हार है। अब इसी बयान को लेकर वो भाजपा (BJP) के निशाने पर आ गए हैं।

अब बयान पर लिया यू टर्न

अब अपने बयान पर बवाल होता देख कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने सफाई देते हुए कहा कि उनके हत्या वाले बयान का अर्थ था कि अगले चुनाव में भाजपा को हराओ। इसके आगे उन्होंने कहा कि उसे ये फ्लो-फ्लो में निकल गया। बता दें, कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुस्सा जाहिर किया है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने कांग्रेस नेता पटेरिया के बयान को सुना। इससे ये साफ हो जाता है कि उनकी पार्टी कांग्रेस गांधी की नहीं बल्कि इटली की है। जो कि मुसोलिनी मानसिकता वाली है। इसके आगे उन्होंने कहा कि इस बयान को लेकर मैंने एसपी को तत्काल FIR के निर्देश दिए हैं।