newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Variant: न्यूजीलैंड में व्यक्ति ने 24 घंटे में कई बार लगवाया कोरोना का टीका, अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी कर दिया ये आदेश

Corona Variant: दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और नए वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए दुनियाभर में वैक्सीन लगवाने के लिए होड़ लगी हुई है। कोई पहली डोज, किसी को दूसरी डोज तो किसी को बूस्टर डोज लगवानी पड़ रही है।

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और नए वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए दुनियाभर में वैक्सीन लगवाने के लिए होड़ लगी हुई है। कोई पहली डोज, किसी को दूसरी डोज तो किसी को बूस्टर डोज लगवानी पड़ रही है। वही माना जा रहा है कि यह वैरिएंट सामने आने के बाद इस वैक्सीन की मांग और ज्यादा बढ़ गई है। विशेषज्ञों की मानें तो टीका ही एकमात्र बचाव है। लेकिन न्यूजीलैंड के एक शख्स के लिए ‘जीवनरक्षक’ वैक्सीन ही ‘जान की जोखिम’ बन गई है। ऐसा वैक्सीन की ओवरडोजिंग की वजह से हुआ है।

FILE PHOTO: FILE PHOTO: A woman holds a medical syringe and a small bottle labelled

अभी तक वैक्सीन की दो या तीन खुराकें ही लगाई जा रही हैं। लेकिन न्यूजीलैंड में एक व्यक्ति ने सिर्फ 24 घंटे में वैक्सीन की 10 डोज लगवा लीं। वहीं यह खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैक्सीन की हर डोज के लिए शख्स को पैसे दिए गए थे जिसके चलते उसने दिन में कई वैक्सिनेशन सेंटर्स का दौरा किया था। अधिकारियों ने इस पर साफ कहा कि उन्हें वैक्सीन ओवर डोजिंग मामले की जानकारी मिली है और वह इसे गंभीरता से ले रहे हैं।

अधिकारी ने कही यह बात

इस पर न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के वैक्सिनेशन प्रोग्राम के समूह प्रबंधक एस्ट्रिड कोर्ननीफ ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक स्थिति है, जिसके लिए हम कई एजेंसियों के सपर्क में भी आ गए हैं। अगर आपको किसी ऐसे शख्स के बारे में पता है जिसने वैक्सीन की कई डोज ली हो तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलने की सलाह दें। फिलहाल मंत्रालय की ओर से यह नहीं बताया है कि घटना कहां की है।

Russia Corona Vaccine

दुष्प्रभाव को लेकर नहीं सटीक जानकारी

ऑकलैंड यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का कहना है कि इस्तेमाल की जा रही वैक्सीन को प्रारंभिक डेटा के आधार पर ही बनाया गया था। यह शरीर में मजबूत इम्युनिटी सिस्टम विकसित करने का काम करत है। वैक्सीन की कई डोज लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन सेहत पर इसके किस तरह के दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं, इसे लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।