newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

उपराज्यपाल ने दिल्ली विधानसभा भंग की

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की छठी विधानसभा को भंग कर दिया। चुनाव परिणामों के घोषित होने के बाद से यहां नई विधानसभा का गठन होना है।

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की छठी विधानसभा को भंग कर दिया। चुनाव परिणामों के घोषित होने के बाद से यहां नई विधानसभा का गठन होना है। ये साफ है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने जा रही है। आपको बता दें कि पूर्व विधानसभा का कार्यकाल इस माह खत्म हो रहा था।

Arvind Kejriwal and Anil Baijal

आपको बता दें कि दिल्ली में एकतरफा जीत के बाद आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली ने अपने बेटे को जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश की जीत है। संजय सिंह का यह बयान दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझान के दौरान आया, जिसमें आप को आराम से भारी जीत हासिल होती दिख रही है।

sanjay singh
सिंह ने कहा कि भाजपा ने “अपनी पूरी ताकत, घृणा, धन व ऊर्जा का दिल्ली में इस्तेमाल किया, लेकिन लोगों ने अपना जनादेश अपने बेटे को दिया।” आपको बता दें कि संजय सिंह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बेटा शब्द का इस्तेमाल कर रहे थे।

सिंह ने आप कार्यकर्ताओं को पार्टी मुख्यालय में संबोधित किया। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोगों ने साफ संदेश दिया कि राजनीति मुद्दों पर होगी। केजरीवाल ने शहर के आम लोगों को सब कुछ समर्पित किया। आप सभी को बधाई। हमें बड़े अंतर की तरफ बढ़ रहे हैं।”

Arvind Kejriwal
सिंह ने लोगों को यह भी याद दिलाया कि केजरीवाल को आतंकवादी भी कहा गया। सिंह ने कहा, “उस दिन केजरीवाल ने कहा था कि 11 फरवरी को दिल्ली का उनका परिवार दिखाएगा कि वह आतंकवादी नहीं, बल्कि एक सच्चे देशभक्त हैं।”