newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Girl Assault Case: गाड़ी में बैठकर पीड़िता के परिजनों से मिले राहुल गांधी, कुछ देर बाद अरविंद केजरीवाल भी मिलेंगे

Delhi Girl Assault Case: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में ट्वीट कर भी घटना की निंदा भी की थी। राहुल ने लिखा था कि, ‘दलित की बेटी भी देश की बेटी है’। वहीं अब इस मामले को लेकर कहा जा रहा है आज दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली कैंट के नांगल गांव में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई नौ साल की बच्ची की हत्या और अंतिम संस्कार का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद से पीड़ित परिवार से राजनीतिक दलों के मिलने का सिलसिला जारी है इसी क्रम में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को अपनी ही गाड़ी में बिठाकर ही बातचीत की। राहुल गांधी की पीड़ित परिवार ये यह मुलाकात करीब दस मिनट से भी ज्यादा समय की रही।

rahulrapecase

परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा, मैंने पीड़ित परिवार से बात की है उन्हें केवल न्याय चाहिए। वो कह रहे हैं कि मामले में न्याय पाने के लिए उन्गे मदद चाहिए। जो हम जरूर करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि वो तब तक पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं जब तक की उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में ट्वीट कर भी घटना की निंदा भी की थी। राहुल ने लिखा था कि, ‘दलित की बेटी भी देश की बेटी है’। वहीं अब इस मामले को लेकर कहा जा रहा है आज दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।