newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर फिर सील, बातचीत के बाद खुलेगा बॉर्डर

हरियाणा और दिल्ली अब दोनों राज्यों की सीमाओं पर आवाजाही के लिए पुलिस सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने-जाने की अनुमति दे रही है।

kejriwal

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चौथे चरण के खत्म होने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से आम जनता को राहत देने के लिए लॉकडाउन 5.0 को अनलॉक-1 का नाम दिया गया है। अनलॉक-1 में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी हर जगह काफी राहत दी गई है। हालांकि दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने सख्ती बनाए रखी है।

kejriwal

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों को मिलने वाली छूट की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सात दिनों को लिए दिल्ली की सारी सीमाएं सील रहेंगी। इसके बाद अब हरियाणा सरकार ने भी दिल्ली से लगी सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है। बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन के बावजूद भी दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की एंट्री बैन कर दी है।

manohar

दिल्ली से लगी सीमाओं को खोलने को लेकर कहा है कि, अब हरियाणा सरकार भी दिल्ली से लगती सीमाओं को दिल्ली सरकार से बातचीत के बाद ही खोलेगी। इसका सीधा मतलब है कि हरियाणा ने भी अब सीमाएं दोबारा बैन कर दी हैं।

kejriwal

हरियाणा और दिल्ली अब दोनों राज्यों की सीमाओं पर आवाजाही के लिए पुलिस सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने-जाने की अनुमति दे रही है। इसके अलावा मूवमेंट पास वाले लोग भी आवाजाही कर सकते हैं। इससे पहले मई में बॉर्डर सील रहे, इन्हें जून में खोला गया था लेकिन अब दोबारा सील कर दिया गया। अब बॉर्डर पर सख्ती पहले की तरह बनी रहेगी।