newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: CM केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लगाया गया लॉकडाउन

Delhi Curfew News: गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते संकट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर लॉकडाउन लग गया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में ये फैसला हुआ है। अब दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार की सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इससे पहले दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह 16 अप्रैल की रात 10 बजे से 19 की सुबह 5 बजे तक के लिए वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया था।

Delhi Curfew

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पिछले 24 घंटे में लगभग 23,500 मामले आए हैं। संक्रमण दर बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो रही है। ICU बेड लगभग खत्म हो रहे हैं। 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं। दवाईयों की कमी हो रही है।

डीडीएमए द्वारा जारी ताजा आदेशानुसार, “दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबर 5 बजे तक व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यदि कोई व्यक्ति डीडीएमए के निर्देशों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है, तो दोषी व्यक्ति को आपदा प्रबंधन अधिनियम -2005 की धारा 51 से 60 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

डीडीएमए ने आदेश में यह भी कहा गया, “आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को छोड़कर सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। दिल्ली के सभी न्यायालयों के सभी न्यायिक अधिकारी या कर्मचारी (सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट, जिला न्यायालयों या न्यायाधिकरणों के सदस्य) को मान्य पहचान पत्र, सेवा आईडी कार्ड, फोटो एंट्री पास, कोर्ट प्रशासन का अनुमति पत्र दिखाने के बाद अनुमति दी जाएगी।”

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर की रफ्तार 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत पहुंच गई है।