
नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन किया है। पांच में से चार वार्डों में आप ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। वहीं भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। त्रिलोकपुरी कल्याणपुरी रोहिणी और शालीमार बाग की सीटों पर आप काबिज हुई तो वही चौहान बांगड़ की सीट पर कांग्रेस ने परचम लहराया। बता दें कि एमसीडी की इन पांच सीटों पर रविवार 28 फरवरी को वोट डाले गए गए थे।
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के परिणाम: आम आदमी पार्टी ने चार वार्डों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने एक वार्ड जीती।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2021
त्रिलोकपुरी वार्ड से आप के विजय कुमार को 12, 845 वोट मिले, जबकि भाजपा के ओमप्रकाश को 7, 859 वोट मिले जिसमें आम आदमी पार्टी ने 4986 वोट से जीत प्राप्त की। वहीं रोहिणी वार्ड से आम आदमी पार्टी के रामचंद्र को 14, 328 वोट मिले, जबकि भाजपा के राकेश को 11, 343 वोट मिले। इसमें आम आदमी पार्टी के रामचंद्र ने 2985 वोट से जीत हासिल की। शालीमार बाग वार्ड से आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा को 9764 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सुरभि जाजू को 7059 वोट मिले यहां भी आम आदमी पार्टी की सुनीता मिश्रा 2705 वोट से विजयी रहीं।
चौहान बांगड़ वार्ड से कांग्रेस के चौधरी जुबेर अहमद को 16203 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इसराक खान को 5561 वोट मिले यहां पर कांग्रेस के चौधरी जुबेर अहमद ने 10642 वोट से जीत हासिल की। कल्याणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के धीरेंद्र कुमार को 14302 वोट मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के सियाराम को 7259 वोट पड़े यहां भी आम आदमी पार्टी के धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज की।
वहीं एमसीडी चुनाव में आप को मिली सफलता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है और दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा भी किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया। सबको बधाई। MCD में 15 साल के भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। लोग अब MCD में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।
वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि, 5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा।
5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/4AHGWap7kc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2021