newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jantar Mantar: भड़काऊ भाषण मामले में दिल्ली पुलिस का एक्शन, अश्विनी उपाध्याय समेत 6 हिरासत में लिए गए

Communal sloganeering at Jantar Mantar: बता दें कि AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक को हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जंतर-मंतर पर विवादित नारेबाजी और भड़काऊ भाषण देने के मामले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। इससे पहले भड़काऊ भाषण देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज किया। आपको बता दें कि जंतर-मंतर पर भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) की वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इस दौरान कार्यक्रम में विवादित नारेबाजी और भड़काऊ भाषण दिए गए थे।

Ashwani upadhyay

बता दें कि AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए अश्विनी उपाध्याय, विनोद शर्मा, दीपक सिंह, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह, दीपक को हिरासत में लिया है।

वहीं दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। बता दें क सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें कुछ लोग नारेबाजी कर एक धर्म विशेष के बारे में अपशब्द टिप्पणी करते नजर आ रहे थे।