newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने की मीडिया से अपील- नियमों का पालन करने के लिए चलाएं जन-जागरण अभियान

पीएम मोदी लाइव: PM Modi ने कहा कि, “हम में से अधिकांश लोग, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है।”

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 20 अक्टूबर को राष्ट्र के नाम संदेश दिया। मंगलवार दोपहर को पीएम मोदी ने इसको लेकर एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी थी। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, “कोरोना के खिलाफ जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम सभी भारतीयों ने एक बहुत लंबा सफर तय किया है। समय के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी धीरे-धीरे तेजी नजर आ रही है।” उन्होंने कहा कि, “हम में से अधिकांश लोग, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है।”

लाइव अपडेट्स:

मैं आज मीडिया और सोशल मीडिया के साथियों से कहना चाहता हूं कि आप जागरूकता लाने के लिए इन नियमों का पालन करने के लिए जितना जन-जागरण अभियान करेंगे ये आपकी तरफ से देश की बहुत बड़ी सेवा होगी।

Modi live

एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं, थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है, हमारी खुशियों को धूमिल कर सकती है। जीवन की जिम्मेदारियों को निभाना और सतर्कता ये दोनो साथ-साथ चलेंगे तभी जीवन में खुशीयां बनी रहेंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि, वैक्सीन के कई संस्करणों पर भारत में भी काम किया जा रहा है। उनमें से कुछ अच्छी अवस्था में हैं।

कई लोगों ने अब सावधानी बरतना बंद कर दिया है। ये ठीक नहीं है। अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं, तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं।

सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए हमारे doctors, nurses, health workers इतनी बड़ी आबादी की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इन सभी प्रयासों के बीच, ये समय लापरवाह होने का नहीं है। ये समय ये मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया, या फिर अब कोरोना से कोई खतरा नहीं है।

PM Modi live talk to nation

आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, Fatality Rate कम है। दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है। कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है।

हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और अधिक सुधार करना है।

पीएम मोदी के संबोधन को लेकर राहुल गांधी ने सवाल करते हुए लिखा था कि, पीएम मोदी क्या बोलेंगे, इस तरह की चीजों की भविष्यवाणी करने की क्षमता नहीं है। मैं पीएम मोदी से सुनना चाहूंगा कि वह चीनी सैनिकों के बारे में क्या बोलेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि दुनिया में ऐसा कोई देश है, जो अपनी जमीन पर घुसपैठ पर चुप रहेगा। मैं चाहूंगा कि पीएम इस पर बताएं। मैं आपको गारंटी देता हूं कि पीएम के पास आपको बताने के लिए कुछ नहीं है।