newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi Weather: पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में और बढ़ेगी ठंड

Delhi Weather:पहाड़ों पर फिर भारी बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड (Cold) बढ़ रही है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि इससे आने वाले समय में उत्तर भारत में और ठड़ बढ़ेगी। देश की राजधानी दिल्ली में काफी ठंड पड़ रही है।

नई दिल्ली। पहाड़ों पर फिर भारी बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड (Cold) बढ़ रही है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि इससे आने वाले समय में उत्तर भारत में और ठड़ बढ़ेगी। देश की राजधानी दिल्ली में काफी ठंड पड़ रही है। राजधानी में सर्द हवाओं (Coldwave) का प्रकोप जारी है। साथ ही उत्तर भारत में घना कोहरा छा सकता है।

shimla snow

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी शिमला में सभी सड़कें बर्फबारी के कारण ठप्प हो गई हैं और शिमला शहर में सड़कें फिसलन भरी हो चुकी हैं।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के पीर पंजाल रेंज में आज बर्फबारी हुई।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तापमान 1 से 2 डिग्री और राजस्थान में 3 से 5 तक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान आज सुबह 8:30 बजे दर्ज किया गया है। चूरू में 0.6 डिग्री तापमान है। इसके बाद नारनौल और लुधियाना में लगभग 1.6 डिग्री और 2.1 डिग्री तापमान है।

वहीं, रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जिससे आज ठंड बढ़ने की आशंका है।