newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ram Mandir Pran Pratishtha: भक्तों का सपना हुआ पूरा, प्राण प्रतिष्ठा से पहले सामने आई रामलला की प्रतिमा की लेटेस्ट फोटो

Ram Mandir Pran Pratishtha: वहीं इस फोटो पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। बता दें कि भगवान राम की आंखों से यहां पट्टी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद हटाई जाएंगी। इससे पहले अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति गर्भग्रह में स्थापित करने की फोटो सामने आई थी। जिसमें रामलला की प्रतिमा को कपड़े से ढका हुआ है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान रखा गया है। जो कि 21 जनवरी को खत्म होगा।     

नई दिल्ली। राम भक्तों को 22 जनवरी का दिन बेसब्री से इतंजार है। 500 सालों के बाद भगवान राम अपने घर में पधार रहे हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। लेकिन उससे पहले रामनगरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल रामलला की प्रतिमा की नई लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि प्रभु श्रीराम की आंखों में पट्टी लगी हुई है। साथ ही फूल की माला भी पहनाई गई है। इस फोटो को देख राम भक्तों में खुशी की लहर है। अब हर कोई घर बैठकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर पाएंगा। हालांकि सभी भक्तों को उस खास लम्हा का इंतजार है, जब वो प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान रामलला के दर्शन कर पाएंगे।

वहीं इस फोटो पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भाजपा के कई नेताओं ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर फोटो भी शेयर की है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने लिखा,’राम आएंगे।’ बता दें कि भगवान राम की आंखों से यहां पट्टी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद हटाई जाएंगी।

इससे पहले अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति गर्भग्रह में स्थापित करने की फोटो सामने आई थी। जिसमें रामलला की प्रतिमा को कपड़े से ढका हुआ है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनुष्ठान रखा गया है। जो कि 21 जनवरी को खत्म होगा।

गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका हैं। साथ ही अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए जा रहे है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा में पीएम नरेंद्र मोदी समेत हजारों लोग शामिल होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से खास मेहमानों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां इस भव्य समारोह में पहुंचेगी।