newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP Jila Panchayat Chunav: भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीतीं 67 सीटें, PM मोदी हुए गदगद, CM योगी के लिए कही ये बात

UP District Panchayat President Election result: बता दें कि 2016 में हुए जिला पंचायत चुनाव में सपा ने 75 में से 63 सीटें दर्ज की थी। ऐसे में इस बार 2021 में हुए जिला पंचायत चुनाव में सपा को सिर्फ 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए शनिवार(3 जुलाई) को हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इन नतीजों में समाजवादी पार्टी को काफी बुरे नतीजों का सामना करना पड़ा है। इन नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। बता दें कि आज जिन 53 जिलों में वोटिंग हुई उनमें संतकबीरनगर, आजमगढ़, एटा, बलिया, बागपत, जौनपुर और प्रतापगढ़ जिलो को छोड़कर भाजपा ने सभी जिलों में जीत हासिल की है। वहीं यूपी की कुल 75 सीटों की बात करें तो इस चुनाव में 21 सीटों पर भाजपा नामांकन के दौर में ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी थी। गौरतलब है कि 3 जुलाई को हुए अध्यक्ष चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 75 सीटों में पर कुल 67 सीटों पर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस चुनाव में भाजपा पूरे नंबरों से पास होती दिखाई दे रही है। हालांकि यूपी में 2016 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा ने दमदार प्रदर्शन दिखाया था।

bjp-flags

वहीं इन नतीजों से पीएम मोदी काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपने एक ट्वीट में योगी सरकार और भाजपा संगठन को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि, “यूपी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार विजय विकास, जनसेवा और कानून के राज के लिए जनता जनार्दन का दिया हुआ आशीर्वाद है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। यूपी सरकार और भाजपा संगठन को इसके लिए हार्दिक बधाई।”

PM modi tweet yogi jila panchayat

बता दें कि बता दें कि 2016 में हुए जिला पंचायत चुनाव में सपा ने 75 में से 63 सीटें दर्ज की थी। ऐसे में इस बार 2021 में हुए जिला पंचायत चुनाव में सपा को सिर्फ 5 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। एक तरह से विधानसभा चुनाव से पहले सपा का 5 सीटों पर सिमटना, उसके लिए काफी परेशानी का सबब साबित हो सकता है।

वहीं इस बार हुए चुनाव की बात करें तो जौनपुर की सीट निर्दल प्रत्याशी के खाते में गई। बागपत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल के उम्मीदवार की जीत हुई। इससे पहले जब नामांकन किया जा रहा था तो 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। जिसमें 21 सीटों पर बीजेपी और इटावा की सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीत हासिल हुई थी। इस तरह भाजपा 67 जिलों में, सपा 5 जिलों में और 1-1 सीट पर जनसत्ता दल और राष्ट्रीय लोकदल तो वहीं एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, “पंचायत के चुनावों में भाजपा 75 में 67 सीटें जीती है। हम कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 का भी चुनाव जीतेंगे। अपने ज़िला पंचायत अध्यक्ष जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। क्षेत्र पंचायत के चुनावों में भी भाजपा बड़ी जीत दर्ज़ करेगी।”