newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

India China Clash: चीन की नापाक करतूत का जवाब देने के लिए तैयार भारतीय सेना, अब IAF ने उठाया ये बड़ा कदम

नई दिल्ली। दो साल बाद अरूणाचल प्रदेश के तवांग में चीन-भारतीय सैनिकों के बीच फिर से झड़प हुई। जिसमें दोनों ही देशों के सैनिक जख्मी हुए। बता दें, 6 भारतीय सैनिक इस झड़प में घायल हो गए, जिन्हें बाद में गुवाहाटी स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, चीन के 30 सैनिक घायल हो गए …

नई दिल्ली। दो साल बाद अरूणाचल प्रदेश के तवांग में चीन-भारतीय सैनिकों के बीच फिर से झड़प हुई। जिसमें दोनों ही देशों के सैनिक जख्मी हुए। बता दें, 6 भारतीय सैनिक इस झड़प में घायल हो गए, जिन्हें बाद में गुवाहाटी स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, चीन के 30 सैनिक घायल हो गए थे। इस झड़प में चीन को ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं, चीन ने बयान जारी कर कहा कि अब सीमा पर स्थिति नियंत्रित है।  इसके अलावा चीन ने भारतीय सैनिकों पर आरोप लगाया कि पहले भारतीय जवानों ने निर्धारित सीमा रेखा का उल्लंघन किया था, जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हुई थी। ध्यान रहे, चीन अरूणाचल प्रदेश के कई इलाकों पर अपना दावा ठोकता है, जिसे लेकर दोनों देशों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है, लेकिन भारत चीन के इन दावों को हमेशा से ही सिरे से खारिज करता हुआ आया है। कई बार इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उठाया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस मुद्दे को लेकर समाधान का मार्ग प्रशस्त नहीं हुआ है।

उधर, भारत में इसे लेकर सियासत भी गरमा गई है। भारत–चीन सैनिकों के झड़प पर एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने केंद्र सरकार की विफलता बताया और संसद में स्थगन प्रस्ताव भी पेश करने की बात कही थी। वहीं, ओवैसी के इस बयान पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुंहतोड़ जवाब दिया। संसद में जारी इस झड़प को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों के पराक्रम को सलाम किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य का परिचय देते हए चीनी सैनिकों के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। जिसके लिए भारतीय सैनिक प्रशंसा के पात्र हैं। वहीं, अब दो साल बाद हुए इस झड़प के बाद भारतीय सैनिक एक्शन मोड में आ चुकी है।

India & China

बता दें, भारतीय वायुसेना ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। खबर है कि तवांग झड़प को अंजाम देने से पहले चीन ने आसामान में भी निर्धारित सीमा रेखा का उल्लंघन किया था, जिसके बाद एक्शन मोड में आए भारतीय वायुसेना ने कई लड़ाकू विमानों को आकाश में तैनात किया, ताकि ड्रैगन अपने नापाक इरादों को जमीन पर ना उतार सकें। आपको बता दें, चीन के इस नापाक करतूतों के बाद भारतीय वायुसेना एक्शन मोड में आ चुकी है। भारतीय वायुसेना की ओर से युद्धाभ्यास का सिलसिला शुरू किया जा चुका है।

india china clash

इसके लिए भारतीय सेना की ओर से कई लड़ाकू विमानों को सीमा पर तैनात किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना इस सप्ताह समेकित युद्धाभ्यास भी करने जा रही है। भारतीय वायुसेना का कहना है कि युद्धाभ्यास का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। भारतीय वायुसेना की तरफ से लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। चीनी सेना की ओर से संभावित अतिक्रमण को ध्यान में रखते हुए भारतीय वायुसेना अपनी चौकसी बढ़ा चुकी है।

tawang arunachal pradesh

ध्यान रहे, झड़प के बाद हुई दोनों देशों के बीच आज संसद में पूरे दिन घमासान देखने को मिला। जहां एक तरफ विपक्षी दल इस झड़प को केंद्र सरकार की विफलता बता रही है। उधर, केंद्र सरकार का दावा है कि भारतीय सेना ने चीन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपना दम दिखाया है। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में दोनों ही देशों के बीच स्थिति कैसी रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।