नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सवालों के घेरे में है। एक के बाद एक लड़कियों की सुरक्षा के साथ हो रहे खिलवाड़ को देखने के बाद तो यही कहा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस कमजोर हो गई है। पहले दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार 5 युवकों द्वारा स्कूटी सवार अंजली को टक्कर मारने के बाद 12 किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आय। इस हादसे में अंजली की दर्दनाक मौत हुई है। इस घटना के साथ ही अब एक और ऐसी घटना सामने आ गई है जिसके बाद दिल्ली पुलिस सवालों के घेरे में है।
मामला राजधानी के आदर्श नगर इलाके का है जहां एक युवती पर चाकुओं से हमला किया गया है। चाकू के हमले से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये है पूरा मामला…
बताया जा रहा है कि लड़की पर जिस युवक ने हमला किया उसे वो पहले से ही जानती थी। लड़की ने युवक से दोस्ती तोड़ दी थी इसी वजह से वो गुस्से में था। बीते सोमवार, 2 जनवरी को जब युवती किसी काम से घर के बाहर जा रही थी तब सुनसान गली देख आरोपी सुखविंदर सिंह ने उस पर चाकू से (Delhi Girl Stabbed) ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
यहां देखें घटना का CCTV फुटेज
#WATCH | A 22-year-old youth namely Sukhvinder arrested for stabbing a girl in Adarsh Nagar area on Jan 2. Both were friends &due to some dispute, he stabbed her 3-4 times.The girl is admitted to a hospital&her condition is stable: Delhi Police
(CCTV visuals confirmed by police) pic.twitter.com/VLMvdmWGuH
— ANI (@ANI) January 4, 2023
इस हमले से लड़की बुरी तरह घायल हो गई थी। ऐसे में उसे इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। इधर पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो आरोपी अंबाला भाग गया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस आगे मामले की जांच में जुटी हुई है।