newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fertilizer Scam Case: ईडी ने RJD को दिया बड़ा झटका, लालू के करीबी एडी सिंह को किया गिरफ्तार

Fertilizer scam case: अधिकारी ने बताया कि राजद सांसद को दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। हालांकि अधिकारी ने मामले की अधिक जानकारी साझा नहीं की। राजद ने सिंह को पिछले साल मार्च में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था।

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद एडी सिंह को उर्वरक घोटाला मामले (Fertilizer scam case) में गिरफ्तार किया है। ईडी के एक शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि की, ‘सिंह को उर्वरक घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।’ अधिकारी ने बताया कि राजद सांसद को दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। हालांकि अधिकारी ने मामले की अधिक जानकारी साझा नहीं की। राजद ने सिंह को पिछले साल मार्च में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था।

RJD Leader AD Singh

सिंह के चुनावी हलफनामे के मुताबिक वह दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक हैं और अविवाहित हैं। उनकी अचल संपत्ति 188.57 करोड़ रुपये और चल संपत्ति 49.6 करोड़ रुपये है। उनके पास राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और मुंबई में जमीन, अपार्टमेंट और कार्यालय हैं। हलफनामे में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए उनका आयकर रिटर्न 24 करोड़ रुपये से अधिक था। सिंह उर्वरकों के निर्यात और आयात में भी शामिल हैं।