newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का बयान, गिरफ्तारी को बताया गलत

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की रायगढ़ यूनिट ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी के मालिक और मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) के घर पर छापा मारा और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की रायगढ़ यूनिट ने बुधवार की सुबह रिपब्लिक टीवी के मालिक और मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) के घर पर छापा मारा और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (Editors Guild of India) ने बड़ा बयान दिया है।

Arnab Goswami VIDEO

एडिटर्स गिल्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी हम निंदा करता है। मुंबई पुलिस ने अर्नब की गिरफ्तारी की सही नहीं किया।

EGI

एडिटर्स गिल्ड ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अर्नब गोस्वामी के साथ न्यायोचित व्यवहार हो। अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का उपयोग करने को लेकर महत्वपूर्ण रिपोर्टिंग के खिलाफ राज्य सरकार अपनी शक्ति का प्रयोग गलत तरीके न करे।

बता दें कि कि बुधवार को रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी के घर पहुंचकर मुंबई पुलिस ने छापेमारी की है। रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने बताया है कि मुंबई पुलिस ने उन पर शारीरिक हमला भी किया है। रिपब्लिक टीवी को पाघर मामले में मुंबई पुलिस ने हाल ही में नोटिस जारी किया था।

इसके साथ ही रिपब्लिक टीवी ने भी अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर अपना बयान जारी किया है।

republic