newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Election: CM योगी ने ऐसी बदली है यूपी की तस्वीर, मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का पिता भी बना बीजेपी का मुरीद

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने इस पर तमाम बदमाशों को एनकाउंटर में निपटाया है। बिकरू गांव में विकास दुबे का इतना कहर था कि चुनाव में जिस भी पार्टी को वो वोट डालने के लिए कहता, उसे ही सब लोग वोट देते थे।

उन्नाव। बिकरू गांव तो आपको याद होगा ही। साल 2020 में यहां बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गए 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का जिम्मेदार विकास बाद में उज्जैन से पकड़ा गया था और उन्नाव लाते वक्त भागने की कोशिश के दौरान वो पुलिस की गोलियों का शिकार हुआ। विकास दुबे ब्राह्मण था। ऐसे में यूपी में चुनाव से पहले बीएसपी और सपा ने ब्राह्मणों का वोट हथियाने के लिए विकास दुबे का मुद्दा जमकर उछाला था, लेकिन जिस बिकरू गांव का विकास रहने वाला था, वहां के लोग इस कुख्यात गैंगस्टर के मारे जाने पर खुश हैं। यहां तक कि विकास के अलावा पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए एक अन्य बदमाश के पिता तक कह रहे हैं कि विकास ने आतंक बरपा रखा था। वो बीजेपी के मुरीद भी दिखते हैं।

vikas Dubey

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने इस पर तमाम बदमाशों को एनकाउंटर में निपटाया है। बिकरू गांव में विकास दुबे का इतना कहर था कि चुनाव में जिस भी पार्टी को वो वोट डालने के लिए कहता, उसे ही सब लोग वोट देते थे। हिंदी अखबार ‘नवभारत टाइम्स’ ने यूपी में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान बिकरू गांव पहुंचकर अब वहां का हाल जाना। अखबार के मुताबिक विकास के मारे जाने से गांव के लोग खुश हैं। यहां सपा के भी वोटर हैं, लेकिन वे भी कह रहे हैं कि मौजूदा हालत को देखकर वे भी अपने परंपरागत पार्टी से किनारा कर सकते हैं।

विकास दुबे ने जब 8 पुलिसकर्मियों की अपने गैंग के साथ मिलकर हत्या की, तो पुलिस ने गिरोह के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा था। इसी अभियान में विकास के गैंग में शामिल प्रवीण दुबे को भी पुलिस ने मार गिराया था। प्रवीण के बुजुर्ग पिता ओमप्रकाश ने नवभारत टाइम्स के रिपोर्टर से साफगोई से कहा कि उन्हें बीजेपी पसंद है। ओमप्रकाश ने ये भी कहा कि विकास दुबे के वक्त गांव और आसपास के इलाकों में काफी डर था। विकास के मारे जाने के बाद गांव के हालात बदले हैं। बिल्हौर विधानसभा सीट में आने वाले इस गांव की प्रधान भी पहली बार एक दलित मधु बनी हैं। कुल मिलाकर योगी के राज में यूपी में हो रहे बदलाव की ये सुखद तस्वीर सामने आई है।