newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Modi Cabinet Expansion 2021: बुधवार शाम में होगा मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार!, हो गई स्थिति साफ!

Modi Cabinet 2021: इस बीच मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले कई राज्यों के गवर्नर बदले गए है। थावरचंद गहलोत (Thaawarchand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi Govt.) के दूसरे कार्यकाल को 2 साल से अधिक समय हो चुके हैं। ऐसे में जानकारी सामने आ रही है कि मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाली है। बता दें कि इस संबंध में अब ताजा जानकारी सामने आई है कि कल शाम को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसके पहले जानकारी सामने आई थी कि, यह विस्तार इसी हफ्ते में संभव है। हालांकि अब जानकारी मिली है कि 7 जुलाई की शाम में मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। वहीं इसको लेकर सूत्रों का कहना है कि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राष्ट्रपति भवन को जानकारी दे दी गई है। वहीं इस मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों की संख्या 30 के पार भी जा सकती है, जबकि कई चेहरों को अलग अलग वजहों से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। इस बीच मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले कई राज्यों के गवर्नर बदले गए है।

बता दें कि थावरचंद गहलोत (Thaawarchand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। माना जा रहा है कि अधिक उम्र के चलते 73 वर्षीय थावरचंद को केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री की भूमिका से हटाकर राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि थावरचंद अभी तक वे केंद्र में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में 53 मंत्री हैं, यानी 28 मंत्रियों को जोड़ा जा सकता है। गौरतलब है कि मंगलवार को जानकारी सामने आई कि, इस बार जिन्हें मंत्री पद मिलने वाला है, उन संभावित मंत्रियों के पास भाजपा नेतृत्व से फोन भी जा चुके हैं। मध्य प्रदेश के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया फोन आने के बाद साढ़े तीन बजे इंदौर से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली रवाना होने खबर थी।

modi and scindia

इसी तरह असम के पूर्व मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल के भी दिल्ली बुलाए जाने की खबर आई। हालांकि, कैबिनेट विस्तार के तिथि और समय को लेकर अभी भाजपा नेतृत्व या पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन 73 वर्षीय कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाए जाने के बाद कैबिनेट विस्तार तय माना जा रहा है।