newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fact Check: मुख्तार नकवी बने बंगाल के राज्यपाल?, BJP सांसद ने दी ट्वीट कर बधाई, जानिए सच्चाई

नई दिल्ली। क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बना दिया गया? ये हम नहीं बल्कि खुद भाजपा के सांसद ने ऐलान किया? दरअसल पार्टी के इस ऐलान से पहले भाजपा सांसद ने इस बाद को लेकर खुद ट्वीट कर मुहर लगा दी। …

नई दिल्ली। क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बना दिया गया? ये हम नहीं बल्कि खुद भाजपा के सांसद ने ऐलान किया? दरअसल पार्टी के इस ऐलान से पहले भाजपा सांसद ने इस बाद को लेकर खुद ट्वीट कर मुहर लगा दी। इतना ही नहीं भाजपा सांसद ने उन्हें बंगाल का राज्यपाल बनने पर शुभकामनाएं भी दे डाली। दिल्ली भाजपा के सांसद हंसराज हंस ने नकवी को राज्यपाल बनने पर बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, केंद्र सरकार द्वारा मुख्तार अब्बास नकवी जी को बंगाल का नया राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई। बता दें कि हाल ही नकवी का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हुआ था। जिसके बाद उन्होंने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं जैसे ही खबर आई कि नकवी को बंगाल का राज्यपाल बनाया गया। उसके बाद सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। क्या वाकई में मोदी सरकार ने एक बार फिर इस फैसले के बाद सबको चकित कर दिया। हालांकि खुद मुख्तार अब्बास नकवी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बंगाल का राज्यपाल बनाए जाने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि बाद में भाजपा सांसद हंसराज हंस ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

ज्ञात हो कि इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि मुख्तार अब्बास नकवी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। लेकिन, भाजपा ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बना दिया। वहीं विपक्ष ने मारग्रेट अल्वा को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव होने हैं।