newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bharat Bandh: दिल्ली-पंजाब से केरल तक किसानों का प्रदर्शन, राकेश टिकैत बोलें- भारत बंद पूर्ण रूप से सफल रहा

Bharat Bandh LIVE: कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इसका असर भी नजर आने लगा है।

नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इसका असर भी नजर आने लगा है। दिल्ली से जुड़े कई सीमाओं पर प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। हालात काबू में रहें, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने भी कमर कस ली है। हर ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

kisan..

अपड़ेट

नोएडा में किसानों ने तोड़ा बैरिकेड

उत्तर प्रदेश में आज किसान नोएडा प्राधिकरण के पास अपनी मांगों को लेकर भारी संख्या में इकट्ठा हुए और पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ा। पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़कर किसानों ने नोएडा प्राधिकरण की तरफ़ कूच किया।

टिकैत ने मांगी लोगों से माफी

भारत बंद के चलते लोगों को हो रही परेशानी के लिए किसान नेता राकेश टिकैत ने माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ”SKM के आव्हान पर देशभर में भारत बंद को मिला अभूतपूर्व समर्थन,नागरिकों को हो रही परेशानी के लिए क्षमा चाहते हैं लेकिन किसान भी 10 महीने से झेल रहे हैं तमाम परेशानियां,किसानों द्वारा आक्समिक वाहनों को निकलवाने व यात्रियों हेतु पानी चाय दूध के बेहतर इंतजाम किए गए हैं।”

भारत बंद पर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला

भारत बंद पर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर ट्वीट कर हमला किया। उन्होंने लिखा- ”खेत किसान का, मेहनत किसान की, फसल किसान की, लेकिन, भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है।”

संजय राउत की प्रतिक्रिया

भारत बंद पर संजय राउत की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि संजय राउत बोले- किसान 1 साल से आंदोलन कर रहे हैं। यह किसानों का बंद है। देश की जनता पूरी भावनाओं के साथ किसानों के साथ है। उद्योग तो वैसे ही बंद है। बेरोज़गारी के कारण लोग वैसे ही घरों में बैठे हैं तो बंद तो चल रहा है इसलिए किसानों ने भी बंद का ऐलान किया। हम मन से उनके साथ है।

अखिलेश यादव ने किया भारत बंद का समर्थन

अखिलेश यादव ने भारत बंद का समर्थन करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- संयुक्त किसान मोर्चा के ‘भारत बंद’ को सपा का पूर्ण समर्थन है। देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है।

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लंबा जाम 

संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज भारत बंद के ऐलान के चलते दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर गाड़ियां का लंबा जाम देखा गया।

नोएडा डीएनडी पर लंबा जाम

भारत बंद का असर दिल्ली-एनसीआर में दिखने लगा है। सड़कों पर लंबा जाम लगा है। नोएडा डीएनडी पर लंबा जाम लगा है।

भारत बंद पर राहुल गांधी का ट्वीट

भारत बंद पर राहुल गांधी का भी ट्वीट आया है। जिसमें उन्होंने लिखा- किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है। लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है
इसलिए आज भारत बंद है।

प्रशांत कुमार ADG (कानून व्यवस्था) उ.प्र. ने बताया कि कृषि क़ानून के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा ‘भारत बंद’ के ऐलान के चलते सभी ज़िला कप्तानों, DIG, IG, ADG को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। तमाम बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

गाज़ीपुर बॉर्डर पर कृषि क़ानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद का ऐलान किया गया है।

राकेश टिकैत की लोगों से अपील

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे। एम्बुलेंस को, डॉक्टरों को, ज्यादा ज़रूरतमंदों को निकलने दिया जाएगा। दुकानदारों से भी अपील की है कि आज दुकानें बंद रखें।

कुरुक्षेत्र में शाहबाद में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को कृषि क़ानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बंद किया है।

कुरुक्षेत्र में भी नेशनल हाईवे बंद

यूपी से गाजीपुर की तरफ आने वाला रास्ता बंद

किसानों के समर्थन में CM चन्नी ने कानूनों के विरोध में दिखाया काला झंडा

अमृतसर में प्रदर्शन स्थल पर फोर्स तैनात

ग्रीन लाइन पर पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के गेट बंद

सिंघू बॉर्डर पर आंदोलनकारियों ने लोगों को वापस भेजा

हैदराबाद में दुकानें बंद

कर्नाटक में सड़क पर उतरे किसान

रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

केरल में भारत बंद का असर, दुकानों पर ताला