newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

Gautam Gambhir: पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है।

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। बता दें, DCP सेंट्रल दिल्ली श्वेता चौहान ने बताया कि गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि उन्हें ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले की जांच चल रही है। गौतम गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। BJP सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस के जवान उनके आवास के बाहर तैनात हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच करना शुरू कर दिया है। डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर गौतम गंभीर के घर के घर के बाहर जवान तैनात कर दिए गए हैं। बीती रात ही गौतम गंभीर ने शिकायत दर्ज कराई थी। सांसद गौतम गंभीर की ओर से ये आरोप लगाया गया है कि ISIS कश्मीर की ओर से फोन और ई-मेल के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

आपको बता दें, राजधानी दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से गौतम गंभीर सांसद हैं। इससे पहले वो पूर्व में भारत के लिए क्रिकेट में अपना दम दिखा चुके हैं। गंभीर दो वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे चुके हैं। साल 2007 टी-20 वर्ल्डकप और 2011 वर्ल्डकप में गौतम गंभीर बड़े सितारे थे और दोनों ही फाइनल में उन्होंने मैच के लिए जिताऊ पारी खेली थी। अब वर्तमान में वो राजनीति में अपना नाम कमा रहे हैं।

gotam gambhir