Ayodhya Ram Mandir: रामभक्तों के लिए खुशखबरी, सामने आई प्राण प्रतिष्ठा की डेट, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है, वहां पर प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भगवान राम को स्थापित किया जाएगा। चाहे पक्ष हो या विपक्ष हो, जो भी यहां रामलला के दर्शन करने आएंगे उन सभी लोगों का स्वागत और सम्मान होगा।

Avatar Written by: September 26, 2023 7:43 pm

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तेजी के साथ चल रहा है। लेकिन इसी बीच रामभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर  बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ की डेट सामने आ गई है। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया, 15 से 24 जनवरी तक ‘अनुष्ठान’ होगा और इस दौरान ‘प्राण प्रतिष्ठा’ भी होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा गया है। पीएमओ  कार्यालय का जवाब भी आ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आने का कार्यक्रम निश्चित हो चुका है। 22 तारीख को आएंगे। ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 तारीख को ही होगी और इसी प्राण प्रतिष्ठा में ही अन्य लोगों को बुलाया गया है। जितने भी भक्तगण है सब यहां आएंगे। भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो जाएंगे।

इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए जा सकते है। इस पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है, वहां पर प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भगवान राम को स्थापित किया जाएगा। चाहे पक्ष हो या विपक्ष हो, जो भी यहां रामलला के दर्शन करने आएंगे उन सभी लोगों का स्वागत और सम्मान होगा।

आगे उन्होंने कहा, भगवान किसी एक व्यक्ति या पार्टी के नहीं सबके हैं। सर्वजन सुखाय,सर्वजन हिताय का उनका कार्य होता है।  वसुधैव कुटुम्बकम् की दृष्टीकोण से जो भी आएंगे उनका सम्मान किया जाएगा। जो भी उनको भगवान के रूप में मानता है जो चाहता है उसकी पूर्ति भगवान रामलला की कृपा से होती है।  अभी उनके(राहुल गांधी) आने की कोई सूचना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले राहुल गांधी के मुख्य सलाहकार एवं राजीव गांधी फाउंडेशन के सीईओ विजय महाजन ने राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से मुलाकात की थी।

इससे पहले बीते दिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से राम मंदिर निर्माण की लेटेस्ट फोटो शेयर की गई थी। तस्वीरों से साफ झलक रहा है कि अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर कितना भव्य होगा। इसके अलावा राम मंदिर का निर्माण कार्य भी आधे से ज्यादा पूरा होते दिखाई दे रहा है।