newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BJP के हुए मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंटौजम, CM बिरेन ने दिलाई सदस्यता

Govinddas Kontoujam: कोंटौजम को दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में पार्टी (भाजपा) की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान वहां बीरेन सिंह के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।

नई दिल्ली। मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंटौजम ने आज पार्टी के हाथ का साथत छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में गोविंददास कोंटौजम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कोंटौजम को दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में पार्टी (भाजपा) की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान वहां बीरेन सिंह के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।

भाजपा में शामिल होने पर बोले कोंटौजम  

कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए गोविंददास कोंटौजम ने कहा कि वो अगले साल मणिपुर होने वाले चुनाव मैं भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम करेंगे।

बता दें कि आज सुबह राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया था कि दोपहर 12 बजे पार्टी में एक प्रतिष्ठित शख्सियत शामिल होने जा रही है। हालांकि इस दौरान उन्होंने पार्टी में कौन शामिल होगा इसकी बारे में जानकारी नहीं दी थी। अनिल बलूनी के इस ट्वीट के बाद से कयासों का दौर शुरू हो गया जिसके बाद लोग तरह-तरह के नामों का जिक्र ट्विटर पर करने लगे थे।

ध्यान हो हाल ही में कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। इन शामिल होने वाले लोगों में जितिन प्रसाद का नाम सबसे अहम है। उनकी भाजपा में ज्वाइनिंग से पहले भी इसी तरह कयास लगाए जा रहे थे।