नई दिल्ली। शुक्रवार को राहुल गांधी केंद्र सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरने के चक्कर में फिर कुछ ऐसा बोल गए जिससे उनका अब सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है। दरअसल शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में मोदी सरकार पर जवाबी प्रहार करते हुए कहा कि, किसानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बातचीत करनी चाहिए। कृषि कानूनों को लेकर किसान जो आवाज उठा रहे हैं पीएम को उनकी आवाज को सुनना ही पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा कि, अगर पीएम मोदी किसानों की आवाज नहीं सुनते हैं तो यह आंदोलन और तेजी से फैलेगा। इसी बीच राहुल गांधी ने सिंघु बॉर्डर को लेकर कुछ ऐसा कहा कि जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसको लेकर राहुल गांधी का मजाक भी उड़ा रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा सिंघु बॉर्डर पर हो प्रदर्शन पर अपनी बात रख रहे थे।
बता दें कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें राहुल गांधी शंभू बॉर्डर कहते दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर दिल्ली में शंभू बॉर्डर कहां है? लोगों का मानना है कि राहुल गांधी शायद सिंघु बॉर्डर कहना चाह रहे थे लेकिन उनके मुंह से शंभू बॉर्डर निकल गया। जिसको लेकर अब राहुल गांधी का मजाक बनाया जा रहा है।
दरअसल किसानों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी वायरल हो रहे वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि, “…आज जो हो रहा है, शंभू बॉर्डर पे जो सरकार इनपर आक्रमण कर रही है, उनको मार रही है, ये बिल्कुल गलत है।”
वीडियो-
राहुल गांधी ने सिंघु बॉर्डर को बोला शंभु बॉर्डर!, लोगों ने कर दिया ट्रोल@RahulGandhi #Singhu #SinghuBorder #FarmersProtest pic.twitter.com/FriTw3WKxI
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) January 29, 2021
राहुल गांधी के इस ट्वीट पर लोगों ने कुछ इस तरह से उन्हें ट्रोल किया…
Remember this one? pic.twitter.com/eSYMX9IVfR
— iMac_too (@iMac_too) January 29, 2021
— Modi Bharosa (@ModiBharosa) January 29, 2021
शिव भक्त हैं भाई…. चहुं ओर महादेव ही दिखते हैं!https://t.co/2wPw3iZ079
— Shubhendu Saha (@singhasya) January 29, 2021
देश के लिए शहीद होने वाले परिवार के इस लाडले को कांग्रेस भक्त कहते हैं कि इन्हें देश का प्रधानमंत्री बना दिया जाए आप देशवासियों की क्या राय है जवाब अवश्य दें देश आपके जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि आखिर 2024 में देश का प्रधानमंत्री राहुल गांधी या फिर मोदी जी होंगे
— Sunil Dutt Ghildiyal (@sunilduttghildi) January 29, 2021
ay nhi or faran akther v bola eitanay log bol rahy hy to kuoch naa kuoch hoga ????
— amitrai56113683 (@amitrai56113681) January 29, 2021
Ye banda shayad isiki party ki kartoot bhool gaya hai, Ramleela maidaan pe jo raat hua tha!
— B.Mahesh Rao (@maheshrao001) January 29, 2021
Remember this one ?? pic.twitter.com/OrVUvA9odt
— ?﹩¢◎ґ℘ї◎η ♏️ (@surunaik14) January 29, 2021
शंभू बॉर्डर, मतलब चीन बॉर्डर। जहां हमारी सरकार ने चीनी सेना को लात मारी।
— Right (@PJadvan) January 29, 2021
Chhhota baalak hai …maaF Kar do isey..
.Galti se mistake ho Gya Hoga ..pehli Baar..?????????— Dr Pradeep Sethi (@pradeep_sethi) January 29, 2021
बता दें कि शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध में धरना दिया। इस धरने में राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश और कई अन्य सांसद शामिल हुए।