नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना के कारण होने वाली मौतों मौतों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना से 357 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। दिल्ली में कोरोना से होने वाली मृत्यु का यह एक नया रिकॉर्ड है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,000 से अधिक नए मामले सामने आए। राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के लिए और लॉकडाउन बढ़ाया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की।
सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में लाॅकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है।
दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली में लाॅकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल #COVID19 pic.twitter.com/U0OQoOZmTU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2021
सीएम केजरीवाल ने कहा कि, लाॅकडाउन के दौरान हमने देखा कि पाॅजिटिविटी रेट लगभग 36-37% तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी। पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30% के नीचे आई है।
उन्होंने कहा कि, दिल्ली में 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, हमें केंद्र सरकार से 480 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है और कल केंद्र सरकार ने 10 टन और आवंटित किया है, अब दिल्ली को 490 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है। लेकिन अभी ये पूरा आवंटन भी दिल्ली में नहीं आ रहा है, कल 330-335 टन ऑक्सीजन दिल्ली पहुंची।
लाॅकडाउन के दौरान हमने देखा कि पाॅजिटिविटी रेट लगभग 36-37% तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी। पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30% के नीचे आई हैः दिल्ली के मुख्यमंत्री #COVID19 pic.twitter.com/Hj0YkkQBJg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2021