
नई दिल्ली। गुजरात में चुनावी बिगुल बज गया हैं। चुनाव आयोग ने आज गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। जैसा की उम्मीद की जा रही थी ठीक वैसा ही हुआ है। राज्य में दो चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को मतदान होंगे। जबकि दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। इसके साथ ही गुजरात चुनाव के नतीजे भी हिमाचल प्रदेश के साथ 08 दिसंबर को ही घोषित किए जाएंगे। सबसे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर दुख जताया है और घटना से प्रभावित सभी लोगों और शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक और संवेदना व्यक्त की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि, राज्य में इस बार चुनाव में 4.9 करोड़ वोटर्स वोट डालेंगे। आपको बता दें कि गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें है। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 92 का हैं। इस बार गुजरात में चुनाव दिलचस्प होने वाला है। इस बार राज्य में भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ पहली बार आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतर रही है।
साल 2017 में भी गुजरात विधानसभा चुनाव भी दो चरणों में हुए थे। पहले चरण की वोटिंग 9 दिसंबर को हुई थी, वहीं दूसरे फेज के लिए 14 दिसंबर को मतदान हुए थे। साल 2017 का चुनाव दिलचस्प देखने को मिला था। राज्य में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था और 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस पार्टी को 77 सीटें मिली थी।
First phase of Assembly elections in Gujarat to be held on 1st December & second phase on 5th December; counting of votes to be done on 8th December: Chief Election Commissioner Rajiv Kumar pic.twitter.com/MMgTpxOY4W
— ANI (@ANI) November 3, 2022
सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि, मतदान के बेहतर अनुभव के लिए, 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 182 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे।
मतदान के बेहतर अनुभव के लिए, 1274 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिला और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 182 मतदान केंद्रो पर मतदाताओं का लोक निर्माण विभाग स्वागत करेगा। पहली बार 33 मतदान केंद्रों की स्थापना और प्रबंधन सबसे कम उम्र के मतदान कर्मचारी करेंगे:CEC pic.twitter.com/JYW3FDKOMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2022
चुनाव आयुक्त ने बताया कि, गुजरात चुनाव में 3 लाख 24 हजार 422 नए मतदाता इस बार पहली बार वोटिंग करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।
मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार,दिल्ली pic.twitter.com/oquTyVOIHZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2022
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, निर्वाचन आयोग की तरफ से मोरबी की दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों और शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक और संवेदना प्रकट करना चाहते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले
निर्वाचन आयोग की तरफ से मोरबी की दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों और शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक और संवेदना प्रकट करना चाहते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार pic.twitter.com/50V9cmty4A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2022
राज्य में ऐसा होगा चुनावी कार्यक्रम-