देश
Gujarat Election Results 2022: शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, कांग्रेस का खस्ता हाल, AAP का सूपड़ा साफ
Gujarat Election Results 2022: शुरुआती रूझानों में गुजरात में भाजपा ने बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया है। अभी भाजपा को 130 से ज्यादा सीटें मिल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी 40 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है। वहीं पहली बार गुजरात के रण में उतरी आम आदमी पार्टी को महज दहाई आंकड़ा को भी छूते नहीं दिखाई दे रही है।
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के आज नतीजे घोषित किए जा रहे है। शुरुआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का डंका बजते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस (Congress) के लिए बुरी खबर आ रही है, जबकि गुजरात में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी भी कुछ खास कमाल करते हुए नहीं दिखा पा रही है। आपको बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हुए थे। पहले दौर की वोटिंग एक दिसंबर को हुई थी, दूसरे चरण का मतदान 05 दिसंबर को हुआ था।
शुरुआती रूझानों में गुजरात में भाजपा ने बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया है। अभी भाजपा को 130 से ज्यादा सीटें मिल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी 40 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है। वहीं पहली बार गुजरात के रण में उतरी आम आदमी पार्टी को महज दहाई आंकड़ा को भी छूते नहीं दिखाई दे रही है। अभी तक रुझानों में भाजपा का
BREAKING | गुजरात में भाजपा-130, कांग्रेस-44, आप-4
LIVE देखें- https://t.co/QyPGmXZOcm
LIVE पढ़ें- https://t.co/FKhIEcCAJV@RubikaLiyaqua @ShobhnaYadava @romanaisarkhan @SavalRohit @aparna_journo @anchorjiya #ResultsOnABP #Gujarat #HimachalPradesh #ABPElectionCentre #KBM2022 pic.twitter.com/yrHpZbrGwY
— ABP News (@ABPNews) December 8, 2022
वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात में अभी भाजपा 112 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 21 सीटें, आप 9 सीटें पर आगे चल रही है।
गौरतलब है कि साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 सीटों में से 99 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस के खाते में 77 सीटें पर जीत हासिल की थी।