newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Himachal Pradesh: हिमाचल चुनाव से पहले BJP का बड़ा एक्शन, पार्टी के उपाध्यक्ष राम सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता

Himachal Pradesh: सुरेश कश्यप ने पत्र जारी करते हुए लिखा, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होनी है, जबकि नतीजे 08 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगाने शुरू कर दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव में पार्टी के कई नेताओं टिकट नहीं दिए जाने पर बागी तेवर दिखाए है जिसके बाद से भाजपा बागियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। इसी क्रम में अब भाजपा ने उपाध्यक्ष राम सिंह को ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राम सिंह को 6 साल के लिए पार्टी के निष्कासित करने का एक लेटर जारी किया है। बता दें कि बागी राम सिंह पर अपनी पार्टी के खिलाफ निर्दलीय तौर पर चुनावी मैदान में उतरे हुए थे। जिसके भाजपा ने मामले में एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से संस्पेंड कर दिया है।

हिमाचल भाजपा ने पत्र जारी करते हुए लिखा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप नेपार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

बता दें, बीते दिन पहले ही भाजपा ने 4 पूर्व विधायकों और प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इन सभी को नेताओं को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। इनमें किन्नौर से तेजवंत सिंह नेगी, आनी से किशोरी लाल, इंदौरा से मनोहर धीमान, फतेहपुर से कृपाल परमार, नालागढ़ से केएल ठाकुर मौजूद है।