नई दिल्ली। पावर कॉरीडोर्स व पंचायती टाइम्स के तत्वावधान में आज प्रभुश्री विहार, नई दिल्ली में परम पूज्य जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में गांधी नेल्सन मंडेला फाउंडेशन के ध्वज का उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम में नंदन झा महासचिव (गांधी मंडेला फाउंडेशन), शिया धर्मगुरु एवं प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना डॉक्टर कल्बे रुशैद रिज़वी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान मंजीत सिंह जीके, माननीय सांसद राहुल कस्वां, गांधी मंडेला फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक आदर्श लड्ढा, गांधी मंडेला फाउंडेशन के निदेशक आदेश त्यागी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
Flag ceremony & inauguration of Gandhi Mandela Foundation held in the kind presence of its chairman @AvdheshanandG & secretory General @Nandan_Jha4 at New Delhi. other dignitaries like director Adesh Tyagi @Kalbe_Rushaid @ManjitGK @RahulKaswanMP also had presence @GanManAward pic.twitter.com/wnc6Fk7g20
— Swami Naisargika (@NaisargikaGiri) December 14, 2020
इसको कार्यक्रम में शामिल शिया धर्मगुरु एवं प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना डॉक्टर कल्बे रुशैद रिज़वी ने ट्वीट कर लिखा कि आज दोपहर एक फाउंडेशन जो गांधी जी और मंडेला जी के नाम से है उसका फ्लैग अपने बड़े भाई स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज को सौंपा गया का गवाह बना…
Aaj dopahar ek foundation jo gandhi ji aur Mandela ji k naam se hai uska flag ( dhwaj) parcham ) apne barhy bhai swami awdheshanand giri ji maharaj ko saunpa gaya ka gawah bana .. pic.twitter.com/FNxagcP6b1
— Kalbe rushaid rizvi (@Kalbe_Rushaid) December 14, 2020
इसको कार्यक्रम को लेकर सांसद राहुल कस्वां ने ट्वीट कर लिखा आज दिल्ली में स्वामी अवधेशानन्द जी गिरी आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाडा़ के सानिध्य में गांधी-मंडेला फाउंडेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज दिल्ली में स्वामी अवधेशानन्द जी गिरी आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाडा़ के सानिध्य में गांधी-मंडेला फाउंडेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।@AvdheshanandG pic.twitter.com/HlqEBaaa6W
— Rahul Kaswan (@RahulKaswanMP) December 14, 2020
गांधी मंडेला फाउंडेशन भारत सरकार के अंतर्गत पंजीकृत एक ट्रस्ट है जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता, नागरिक स्वतंत्रता और दुनिया भर में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रयासरत है।
इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है और अमेरिका, अफ्रीका, रूस, लंदन, स्विट्जरलैंड, चीन, नेपाल, बांग्लादेश जैसे देशों में भी इसकी शाखाएं हैं।
इस फाउंडेशन ने गांधीजी की 150 वीं जयंती के दौरान गांधी मंडेला पुरस्कारों की स्थापना की। ये पुरस्कार उनको दिया जाता है जो महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के सिद्धांतो और उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस फाउंडेशन के अध्यक्ष भारत के परम पूज्य जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज (हिंदू धर्म आचार्य सभा के अध्यक्ष, विश्व धार्मिक नेताओं की बोर्ड के सदस्य) हैं। इस फाउंडेशन के संरक्षक स्वामी रामदेव हैं। वहीं इसके जूरी मैंबर्स में तीन देशों (भारत, नेपाल और बांग्लादेश) के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शामिल हैं।